7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके पास अभी भी है मौक़ा, Honda की कारों पर 5 लाख का बंपर डिस्काउंट

Honda की कारों फेस्टिव के बाद भी मिल रहा डिस्काउंट ग्रोथ बढ़ाने के लिए कंपनी ने बनाई है नई रणनीति कारों पर मिल रहा अब तक का सबसे भारी डिस्काउंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 14 Nov 2019, 3:30 PM IST

Honda Car Discount

Honda Car Discount

नई दिल्ली: कार कंपनियां अपनी कारों को बेचने के लिए नए-नए तरीके अपना रही हैं। इन तरीकों में आकर्षक ऑफर भी शामिल है। ज्यादातर कार कंपनियों ने फेस्टिव सीजन खत्म होते ही अपने डिस्काउंट ऑफर भी खत्म कर दिए हैं लेकिन होंडा ( Honda ) उन कार कंपनियों में से एक है जिसका ऑफर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आलम ये है कि Honda की कारों पर 4 से 5 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। तो अगर आप भी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि होंडा की किन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।

खुशखबरी! Honda की कारों पर मिल रहा 5 लाख का बंपर डिस्काउंट

होंडा जैज ( Honda Jazz )

होंडा जैज़ पर पूरे 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। इस कार की कीमत 7.45 लाख रुपये से शुरू होती है।

होंडा सिविक ( Honda Civic )

Honda Civic बेहद ही क्लासी और पॉपुलर सेडान है जिसके डीजल वेरिएंट पर कंपनी 2.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट वहीं पेट्रोल वेरिएंट पर 2 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार की कीमत 17.71 लाख रुपये से शुरू होती है।

होंडा CR-V

अगर बात करें Honda CR-V पर कंपनी अब तक का सबसे भारी डिस्काउंट दे रही है जो पूरी 5 लाख रूपये का है। इसमें अगर आप डीजल AWD वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 5 लाख रुपये और 2WD डीजल वेरिएंट खरीदने पर 4 लाख का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इस कार की कीमत 28.27 लाख रुपये है।

होंडा सिटी ( honda city )

Honda City भारत की एक पॉपुलर और प्रीमियम सेडान कार है। कंपनी की तरफ से इस कार पर कुल 70,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार की कीमत 9.81 लाख रुपये से शुरू होती है।

होंडा BR-V ( Honda BR-V )

Honda BR-V पर कंपनी कुल मिलाकर 1.1 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और एडिशनल एक्सेसरीज शामिल है। इस कार की कीमत 9.52 लाख रुपये से शुरू होती है।

KTM ने बनाई अब तक की सबसे धांसू बाइक, जानिए कब होगी लॉन्च

होंडा अमेज ( honda amaze )

होंडा अमेज़ एक कॉम्पैक्ट सेडान कार है जिसपर कंपनी 47,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार की खरीद पर आपको 5 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी और एक्सचेंज बोनस के रूप में डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार की कीमत 5.93 लाख रुपये है।