7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी! Honda की कारों पर मिल रहा 5 लाख का बंपर डिस्काउंट

Honda की कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट इन कारों पर फेस्टिव सीजन के बाद भी जारी है ऑफर कारों पर मैक्सिमम 4 से 5 लाख रुपये का मिल रहा है डिस्काउंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 7 Nov 2019, 10:40 AM IST

Honda Car Discount

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में कारों पर डिस्काउंट मिलता है ये आम बात है लेकिन फेस्टिव सीजन के खत्म होने के बाद शायद ही कोई कंपनी डिस्काउंट देती है। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आप गलत सोंच रहे हैं क्योंकि दिग्गज कार निर्माता कंपनी Honda अपनी कारों पर 5 लाख का डिस्काउंट ( Honda Car Discount ) ऑफर कर रही है। दरअसल फेस्टिव सीजन में कंपनी की सेल में काफी ग्रोथ देखने को मिली थी और इसी सिलसिले को बरकरार रखने के लिए कंपनी फेस्टिव सीजन के बाद भी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। तो चलिए जानते हैं कि कंपनी की कौन सी कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।

होंडा सिविक

Honda Civic बेहद ही क्लासी और पॉपुलर सेडान है जिसके डीजल वेरिएंट पर कंपनी 2.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट वहीं पेट्रोल वेरिएंट पर 2 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार की कीमत 17.71 लाख रुपये से शुरू होती है।

KTM ने बनाई अब तक की सबसे धांसू बाइक, जानिए कब होगी लॉन्च

होंडा BR-V

Honda BR-V पर कंपनी कुल मिलाकर 1.1 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और एडिशनल एक्सेसरीज शामिल है। इस कार की कीमत 9.52 लाख रुपये से शुरू होती है।

होंडा सिटी

Honda City भारत की एक पॉपुलर और प्रीमियम सेडान कार है। कंपनी की तरफ से इस कार पर कुल 70,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार की कीमत 9.81 लाख रुपये से शुरू होती है।

होंडा जैज

होंडा जैज़ पर पूरे 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। इस कार की कीमत 7.45 लाख रुपये से शुरू होती है।

होंडा अमेज

होंडा अमेज़ एक कॉम्पैक्ट सेडान कार है जिसपर कंपनी 47,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार की खरीद पर आपको 5 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी और एक्सचेंज बोनस के रूप में डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार की कीमत 5.93 लाख रुपये है।

इस मार्केट में थोक के भाव मिलती हैं लाखों की सुपरबाइक्स

होंडा CR-V

अगर बात करें Honda CR-V पर कंपनी अब तक का सबसे भारी डिस्काउंट दे रही है जो पूरी 5 लाख रूपये का है। इसमें अगर आप डीजल AWD वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 5 लाख रुपये और 2WD डीजल वेरिएंट खरीदने पर 4 लाख का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इस कार की कीमत 28.27 लाख रुपये है।