ऑटोमोबाइल

Honda ने यूपी पुलिस को सौंपी 50 कस्टमाइज्ड CB350 बाइक्स, जानिए इसमें क्या है खास

Honda CB350 for UP Police: होंडा ने यूपी पुलिस को 50 कस्टमाइज्ड CB350 बाइक सौंपीं है। क्विक रिस्पॉन्स टीम के लिए सायरन, फ्लैशर, PA सिस्टम और स्टोरेज जैसी खास सुविधाओं से लैस हैं ये मोटरसिकलें।

2 min read
Mar 07, 2026
Honda CB350 for UP Police (Image: CM Yogi Aadityanath/X)

Honda CB350 for UP Police: उत्तर प्रदेश की पुलिस की रफ्तार अब और तेज होगी। होंडा इंडिया फाउंडेशन (Honda India Foundation) ने प्रदेश की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के लिए 50 कस्टमाइज्ड Honda CB350 मोटरसाइकल्स सौंपा है। यह पहल प्रदेश में ‘सड़क सहायक सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’ प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से लागू करने में मददगार होगी। लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाइक्स की चाबियां सौंपी गईं।

ये भी पढ़ें

फरवरी में बिकीं सबसे ज्यादा SUV: नेक्सन, पंच और क्रेटा टॉप-3 पर काबिज, देखें टॉप-10 की लिस्ट

कस्टमाइज्ड CB350 की खासियतें

Honda की ओर से यूपी पुलिस के लिए तैयार की गई CB350 बाइकें कई आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें सायरन और फ्लैशर शामिल हैं, जो रात या इमरजेंसी के समय विजिबिलिटी बढ़ाते हैं। बाइक में पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम भी दिया गया है, ताकि पुलिसकर्मी जनता को तुरंत सूचित कर सकें। इसके अलावा, साइड और रियर स्टोरेज बॉक्स भी हैं, जिससे आवश्यक उपकरण और सामान आसानी से ले जाया जा सकता है। हर बाइक के साथ दो Honda सुरक्षा हेलमेट भी उपलब्ध हैं, जो पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

क्विक रिस्पॉन्स टीम के लिए सुविधाजनक

क्विक रिस्पॉन्स टीम की जिम्मेदारी होती है कि इमरजेंसी सिचुएशन में सबसे जल्दी घटना स्थल पर पहुंचा जाए। शहरों में चौड़ी सड़कें नहीं होने और तंग गलियों में टू-व्हीलर ज्यादा काम आती हैं। इसीलिए Honda CB350 QRT के लिए बेहद उपयुक्त है। बाइक के साथ हाई-स्पीड 5G नेटवर्क की तरह तेज प्रतिक्रिया और मोबिलिटी सुनिश्चित होती है, जिससे पुलिसकर्मी जल्दी कार्रवाई कर सकते हैं और जान-माल की सुरक्षा बढ़ती है।

सोशल मिशन और रोड सेफ्टी

होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया का यह कदम सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं है। इससे पहले गुजरात, राजस्थान, चंडीगढ़ और कर्नाटक में भी कुल 300 कस्टमाइज्ड QR वाहन पुलिस को दिए जा चुके हैं। कंपनी का ग्लोबल विजन साल 2050 तक कोलिजन-फ्री सोसायटी बनाना है। भारत में हर साल टू-व्हीलर एक्सीडेंट में कई लोगों की जान जाती है, इसलिए कंपनी का ध्यान भारत में सड़क सुरक्षा और इमरजेंसी रिस्पांस पर अधिक है।

बाइक की एक्स शोरूम कीमत

भारतीय बाजार में Honda CB350 की एक्स-शोरूम कीमत 1,92,435 रुपये से शुरू होती है। यूपी पुलिस को दिए गए कस्टमाइज्ड वर्जन में अतिरिक्त सुविधाएं जैसे सायरन, फ्लैशर, PA सिस्टम और स्टोरेज बॉक्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

गांव की सड़कों के लिए कौन-सी बाइक ज्यादा भरोसेमंद? देखें Platina 100 और HF Deluxe का मुकाबला

Published on:
07 Mar 2026 04:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर