ऑटोमोबाइल

Honda GL1800 Gold Wing: होंडा की इस बाइक में आई खराबी, कंपनी ने जारी किया रिकॉल

Honda GL1800 Gold Wing: हालांकि, कंपनी ने इस खामी को पकड़ लिया है, जिन बाइक्स में यह दिक्कत है उनके मालिकों को परेशान होने की जरुरत नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 12:51 PM IST
honda gl1800 gold wing

Honda GL1800 Gold Wing recalled: टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी प्रीमियम बाइक Honda GL1800 Gold Wing के लिए रिकॉल जारी किया है। यह फैसला इस बाइक में आई कुछ खराबी के चलते लिया गया है। हालांकि ग्राहकों के लिए इस बात की राहत है कि खराब पार्ट्स को बदलने के लिए उन्हें पैसे नहीं चुकाने होंगे।

Honda GL1800 Gold Wing recalled in India: यह है रिकॉल की वजह

HMSI के मुताबिक, जिन बाइकों का प्रोडक्शन मार्च 2018 से मई 2021 के बीच हुआ है, उन बाइक के इंजन के प्राइमरी ड्राइव गियर फास्टनिंग बोल्ट में खामी पाई गई है। इस खराबी के चलते कुछ कंडीशन में बोल्ट टूट सकता है, जिस्सके इंजन बंद हो सकता है। ग्राहकों की सुरक्षा के लिहाज से यह समस्या काफी गंभीर है।

हालांकि, कंपनी ने इस खामी को पकड़ लिया है, जिन बाइक्स में यह दिक्कत है उनके मालिकों को परेशान होने की जरुरत नहीं है। HMSI ने जानकारी दी है कि, दिसंबर 2024 के तीसरे सप्ताह से पूरे देश में सभी प्रभावित Honda GL1800 Gold Wing मोटरसाइकिलों के खराब पार्ट्स को चेंज किया जायेगा, जिसके लिए ग्राहकों को किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करना होगा।

Honda GL1800 Gold Wing Issue: आपको क्या करना चाहिए?

अगर आपके पास भी GL1800 गोल्ड विंग बाइक है जिसका निर्माण मार्च 2018 से मई 2021 के बीच में हुआ है, तो आप अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप पर जाकर अपनी बाइक की जांच करवा लें, कंपनी इस खामी को अपने सर्विस सेंटर से फ्री में सही करा देगी।

होंडा, बिगविंग डीलरों के जरिए, अपने ग्राहकों को बाइक की जांच के लिए कॉल/ई-मेल/एसएमएस भेजकर इसकी जानकारी देगी। इसके आलावा आप, होंडा बिगविंग वेबसाइट पर अपना यूनिक व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VIN) डालकर भी चेक कर सकते हैं कि आपकी बाइक इस रिकॉल का हिस्सा है या नहीं।

Updated on:
13 Nov 2024, 12:51 PM IST
Published on: