ऑटोमोबाइल

Hyundai की गाड़ियां अब और सस्ती! i20, Grand i10, Aura और Exter पर भारी छूट, ये रही पूरी डिटेल

Hyundai India ने MY2024 स्टॉक खत्म करने के लिए अपनी कारों पर छूट की घोषणा की है। ग्रैंड i10 निओस, i20, ऑरा और एक्सटर पर 68,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2025, 12:23 PM IST
Hyundai Offers February 2025

Hyundai Offers February 2025: अगर आप भी हुंडई की नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है। दरअसल, हुंडई इंडिया अपने MY2024 स्टॉक को खाली करने के लिए कई पॉपुलर कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह ऑफर केवल स्टॉक खत्म होने तक वैलिड रहेगा। चलिए जानते हैं किस कार पर कितनी बचत की जा सकती है।

ग्रैंड i10 निओस पर पर डिस्काउंट

हुंडई की एंट्री-लेवल हैचबैक ग्रैंड i10 निओस पर68,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसके आलावा इसका CNG वेरिएंट ऑप्शन भी मौजूद है, जिसमें 69hp की पावर और 95Nm का टॉर्क मिलता है।

i20 पर डिस्काउंट

हुंडई की प्रीमियम हैचबैक i20 पर 65,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 83hp ऑउटपुट वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसी इंजन का इस्तेमाल ग्रैंड i10 निओस और ऑरा में भी किया गया है।

i20 में 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। i20 N Line वेरिएंट में 120hp, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है। हालांकि, हुंडई ने अभी यह साफ नहीं किया है कि N Line वेरिएंट पर कोई छूट मिलेगी या नहीं।

ऑरा पर डिस्काउंट

हुंडई की सब-4 मीटर सेडान ऑरा पर 53,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें 83hp, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। ऑरा के कुछ वेरिएंट में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट का भी विकल्प मिलता है।

हुंडई एक्सटर पर डिस्काउंट

हुंडई की कॉम्पैक्ट SUV एक्सटर को 40,000 रुपये तक के बेनिफिट के साथ खरीदा जा सकता है। यह एसयूवी 1.2-लीटर, 83hp पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध है। हुंडई एक्सटर में डुअल-सिलेंडर CNG किट का ऑप्शन भी दिया गया है।

नोट- ये डिस्काउंट्स अलग-अलग शहर और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। सही और सटीक डिस्काउंट के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।

Updated on:
4 Feb 2025, 12:23 PM IST
Published on: