टाटा मोटर्स ने जनवरी 2025 में कुल 80,304 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की है। पैसेंजर्स व्हीकल सेगमेंट यानि कारों की बात करें, तो कंपनी ने घरेलू बाजार में 48,316 यूनिट्स कारें बेचीं है। पिछले साल इसी समयावधि में यह आंकड़ा 54,033 यूनिट्स था। इस हिसाब से टाटा की सेल्स में सालाना आधार पर करीब 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। जनवरी 2025 में कंपनी ने 5,240 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2024 में बेचीं गई 6,979 यूनिट्स गाड़ियों की तुलना में 25% कम है।