Kia EV6 में ग्राहकों को कई हाई-एंड फीचर्स मिलते हैं। इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14-स्पीकर मेरिडियन साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट, और सनरूफ जैसी प्रीमियम सुविधाएं शामिल हैं।