जनवरी 2025 Maruti Baleno बेस्टसेलर कार रही है। इसने 19,965 यूनिट्स की बिक्री के साथ प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नंबर-1 पोजीशन हासिल किया है।
Maruti Baleno Price Hike: मारुति सुजुकी ने पिछले महीने कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद अब अपनी सभी गाड़ियों की अपडेटेड प्राइस लिस्ट जारी कर दी है। ये बढ़ोतरी कंपनी की Arena और Nexa शोरूम में मिलने वाली गाड़ियों पर लागू होगी। इस खबर में हम आपको मारुति की प्रीमियम हैचबैक Baleno की बढ़ी हुई कीमतों के बारे में बताने वाले हैं।
मारुति बलेनो के Delta AGS, Zeta AGS, और Alpha AGS वेरिएंट्स की कीमतें अब 9,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। वहीं, इसके बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमत में 4,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
मारुति बलेनो 9 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें - Delta, Delta AMT, Delta CNG, Zeta, Zeta AMT, Zeta CNG, Alpha, Alpha AMT, और Sigma शामिल हैं।
इसके अलावा, ग्राहक इसे सात अलग-अलग कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं, जिसमें Pearl Arctic White, Opulent Red, Grandeur Grey, Luxe Beige, Bluish Black, Nexa Blue और Splendid Silver शामिल हैं। इन कलर्स में प्रीमियम शेड्स शामिल हैं, जो इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
Baleno में कंपनी ने 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ बेहतर माइलेज का भी दावा करता है। इसके अलावा, मारुति बलेनो का CNG वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध है, जो कि 30.61km/kg का माइलेज देने में सक्षम है। यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है जो ज्यादा माइलेज और कम फ्यूल खर्च की तलाश में हैं।
जनवरी 2025 बलेनो बेस्टसेलर कार रही है। इसने 19,965 यूनिट्स की बिक्री के साथ प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नंबर-1 पोजीशन हासिल किया है। इसके आलावा देश में टॉप-10 कारों की लिस्ट में यह दूसरे नंबर की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है।