ऑटोमोबाइल

27 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी MG ZS EV, देती है 340 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज

ख़ास बात है कि इस कार को सबसे पहले बुक करने वाले 1000 ग्राहकों को ये कार कम कीमत में दी जाएगी लेकिन 1000 ग्राहकों के बाद ग्राहक इस ख़ास कीमत का फायदा नहीं उठा सकते हैं।

2 min read
Jan 16, 2020
MG ZS EV Launching Date

नई दिल्ली: एमजी मोटर्स ( MG Motors ) ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ( Electric Car ) MG ZS EV को 5 को भारत में पेश कर दिया है जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। अब इस कार के बारे में अहम जानकारियां सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक़ इस कार को इसी महीने 27 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ख़ास बात है कि इस कार को सबसे पहले बुक करने वाले 1000 ग्राहकों को ये कार कम कीमत में दी जाएगी लेकिन 1000 ग्राहकों के बाद ग्राहक इस ख़ास कीमत का फायदा नहीं उठा सकते हैं।

आपको बता दें कि कंपनी ZS EV की बुकिंग्स 21 दिसंबर से ही शुरू कर चुकी है और बिक्री का आंकड़ा भी अब बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ इस कार की बुकिंग्स 17 जनवरी को बंद कर दी जाएगी जिसके बाद अगली तारीख की घोषणा होने से पहले इस कार को बुक नहीं किया जा पाएगा। भारत में ZS EV से एमजी मोटर्स इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कदम रखने जा रही है।

MG मोटर की जो ZS EV भारत में लॉन्च की जाएगी वो यूनाइटेड किंगडम के स्पेसिफिकेशन वाली होगी, लेकिन इसका उत्पादन गुजरात स्थित कंपनी के हलोल प्लांट में किया जाएगा।

MG मोटर नई पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार को कॉम्पैक्ट SUV बनाएगी, ये सबकॉम्पैक्ट SUV ( Compact SUV ) ना होकर आकार में Hyundai Creta से बड़ी होगी और MG हैक्टर से छोटी होगी। लुक्स की बात करें तो ये क्रॉसओवर स्टाइल SUV होगी जिसे चौड़ी क्रोम ग्रिल से लैस किया गया है जो प्रोजैक्टर हैडलैंप्स के साथ आएगी। कार में आगे की तरफ एलईडी टेललैंप्स। कार के केबिन में 8.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगा। इसके अलावा सामान्य तौर पर कार में रियर व्यू कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

MG ZS EV में 44.5 kW बैटरी पैक लगाया गया है जिसे एक बार चार्ज करने पर 340km चलाया जा सकता है। ये लीथियम-आयन बैटरी 50 kW DC चार्जर से 40 मिनट में 80% चार्ज की जा सकती है। सामान्य 7.4 किवा के चार्जर से इसे इतना चार्ज होने में 7 घंटे का समय लगता है। कंपनी ZS EV के साथ 7.4 किवा चार्जर उपलब्ध कराएगी। ये बैटरी पैक कार को 141 bhp पावर और 353 Nm पीक टॉर्क प्रदान करता है जिससे महज़ 8.5 सेकंड में ये इलैक्ट्रिक कार 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है. पानी और धूल से बचाने के लिए कंपनी ने इस बैटरी को IP67 सर्टिफाइड नया बैटरी सिस्टम दिया है।

Published on:
16 Jan 2020 11:58 am
Also Read
View All