ऑटोमोबाइल

Nissan Tekton: क्रेटा और सेल्टोस को टक्कर देने आ रही है नई SUV, टेस्टिंग के दौरान दिखी, जानिए सब कुछ

Nissan Tekton SUV भारत में टेस्टिंग के दौरान 18-इंच टायर के साथ दिखी। 2026 लॉन्च, संभावित कीमत 11 लाख, टर्बो इंजन, ADAS और प्रीमियम फीचर्स।

2 min read
Feb 06, 2026
Nissan Tekton SUV (Image: Nissan India)

Nissan Tekton SUV: भारत के मिड साइज SUV के मार्केट में एक नया नाम जुड़ने वाला है। निसान अपनी नई SUV Nissan Tekton लॉन्च करेगी, जिसे हाल में ही एक टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह कार 2026 के मिड में बाजार में आ सकती है। टेस्टिंग के दौरान इस SUV के 18 इंच के टायर देखे गए है, बाकि पूरी गाड़ी केमोफ्लाज से ढकी थी। यह अपकमिंग मॉडल ग्लोबल मार्केट में मौजूद PATROL और हालिया लॉन्च डस्टर से इंस्पायर्ड होगी।

ये भी पढ़ें

Honda Dio 125 X और Shine 125 Limited Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और बदलाव

Nissan Tekton Engine Details: कैसा होगा निसान टेक्टॉन का इंजन?

निसान टेक्टॉन में वही इंजन मिलने की संभावना है, जो हाल ही में लॉन्च हुई नई डस्टर एसयूवी में दिया गया है। जिसमें पहला ऑप्शन 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट देखने को मिल सकता है जो 100bhp की पावर और 160Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। यह 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा।

दूसरे ऑप्शन के तौर 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है जो 163bhp की पावर और 280Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड DCT गियरबॉक्स देखने को मिल सकता है। इसके अलावा भविष्य में कंपनी इसमें 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी पेश कर सकती है।

Nissan Tekton Specifications: प्रीमियम डिजाइन के साथ आ सकती है निसान टेक्टॉन

निसान ने पहले ही अपने ऑफिशियल टीजर से साफ कर दिया है की टेक्टॉन का डिजाइन फुल साइज SUV Patrol जैसा होगा। यह गाडी फ्रंट में बड़ी ग्रिल, शार्प कैरेक्टर और C शेप डिजाइन मिल सकती है।

हेडलैम्प्स में भी बड़ा चेंज देखने को मिल सकता है और कनेक्टेड LED DRL दिए जा सकते हैं। निसान टेक्टॉन के टॉप वेरिएंट्स में मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं, जबकि एंट्री-लेवल में स्टील व्हील्स दिए जा सकते हैं।

साइड प्रोफाइल सिल्वर फिनिश रूफ रेल्स, आगे पुल-टाइप डोर हैंडल और C पिलर पर लगे रियर डोर हैंडल देखने को मिल सकते हैं।इसके साथ ही 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स भी मिल सकता है।

Nissan Tekton Price in India: कितनी हो सकती है निसान टेक्टॉन की कीमत?

भारत में टेक्टॉन की एंट्री SUV बाजार में माहौल बना रही है, अब ग्राहक SUV से सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और माइलेज भी चाहते हैं। कीमत की बात करें तो 11 लाख रुपये के आसपास इसे मार्केट में उतारा जा सकता है।

इस एसयूवी का भारतीय बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, और Toyota Hyryder जैसी गाड़ियों से होगा।

ये भी पढ़ें

सस्ती से लेकर लग्जरी तक: 2026 में आ रहीं ये इलेक्ट्रिक SUVs, आपको कौन-सी पसंद?

Published on:
06 Feb 2026 09:42 am
Also Read
View All

अगली खबर