ऑटोमोबाइल

PM मोदी ने किया Maruti E Vitara प्लांट का शुभारंभ, भारत में बनी ये EV 100 से ज्यादा देशों में होगी एक्सपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर प्लांट से मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti E Vitara के उत्पादन की शुरुआत की है। यह EV भारत में लॉन्च होने के साथ 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट होगी।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2025, 11:58 AM IST
Maruti E Vitara
Maruti E Vitara (Image: X)

Maruti E Vitara: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी पहली बॉर्न-इलेक्ट्रिक SUV के उत्पादन की शुरुआत गुजरात के हंसलपुर प्लांट से कर दी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और जापान के राजदूत केइची ओनो मौजूद रहे हैं। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक SUV को e-Vitara नाम दिया गया है जिसे भारत में लॉन्च करने के साथ-साथ 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा।

लिथियम-आयन बैटरी प्लांट की भी शुरुआत

SUV प्रोडक्शन की शुरुआत के साथ ही पीएम मोदी ने TDS Li-Ion Battery Gujarat (TDSG) प्लांट का उद्घाटन भी किया। यह फैसिलिटी टोशिबा, डेंसो और सुजुकी की साझेदारी में तैयार की गई है जहां लिथियम-आयन बैटरी सेल्स और इलेक्ट्रोड्स का उत्पादन होगा। ये बैटरियां खासतौर पर हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाई जाएंगी।

कंपनी का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक लगभग 67,000 यूनिट्स का उत्पादन किया जाए। शुरुआती चरण में अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक करीब 59,000 यूनिट्स e-Vitara का निर्माण होगा। फैक्ट्री की क्षमता फिलहाल रोजाना लगभग 440 गाड़ियां बनाने की है।

e-Vitara का ग्लोबल डेब्यू

मारुति सुजुकी e-Vitara ने अपना ग्लोबल डेब्यू यूरोप में पिछले साल किया था और भारत में इसे पहली बार भारत मोबिलिटी शो 2025 में प्रदर्शित किया गया था। यह गाड़ी 40PL डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिसे मारुति ने टोयोटा के साथ मिलकर विकसित किया है। इसी प्लेटफॉर्म पर टोयोटा की इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser EV भी बनाई जाएगी।

बैटरी ऑप्शन और वेरिएंट

मारुति की यह इलेक्ट्रिक SUV दो बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

  • 49kWh बैटरी
  • 61kWh बैटरी (इसमें डुअल-मोटर AWD यानी AllGrip-e सेटअप मिलेगा)

वेरिएंट्स और फीचर्स की जानकारी 3 सितंबर को लॉन्च के दौरान सामने।

Maruti E Vitara Price: कितनी होगी कीमत?

भारत में e-Vitara की शुरुआती कीमत लगभग 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है।

Maruti E Vitara Expected Launch Date: कब होगी लॉन्च?

कंपनी इसे 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। संभावित डेट 3 सितंबर 2025 है।

Maruti E Vitara Rivals: किनसे होगा मुकाबला?

लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Mahindra BE6, Hyundai Creta EV, MG ZS EV, Tata Curvv EV और अन्य इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। माना जा रहा है कि मारुति इस गाड़ी को लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ पेश करेगी जिससे यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक किफायती और दमदार विकल्प साबित हो सकती है।

भारत से पहले से एक्सपोर्ट होने वाले मॉडल

मारुति सुजुकी के अलावा भी कई ऑटोमोबाइल कंपनियां भारत में बनी गाड़ियों को विदेशों में भेजती हैं। हुंडई इंडिया अपनी i20, वर्ना और वेन्यू जैसी गाड़ियों को मिडल ईस्ट और अफ्रीकी देशों में एक्सपोर्ट करती है। वहीं टाटा मोटर्स की नेक्सन और हैरियर जैसे मॉडल कई देशों में भेजे जाते हैं। महिंद्रा की SUVs, खासकर बोलेरो और XUV सीरीज, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के बाजारों में पॉपुलर हैं। इसके अलावा किआ इंडिया भी सेल्टोस और सोनेट जैसे मॉडल्स को बड़े पैमाने पर एक्सपोर्ट करती है।

Updated on:
27 Aug 2025, 11:58 AM IST
Published on: