ऑटोमोबाइल

Upcoming Cars: इस फरवरी भारत में लॉन्च होंगी ये 3 कारें, इनमें से एक बिगाड़ेगी Fortuner का हिसाब-किताब!

Upcoming Cars in February 2025: फरवरी 2025 भारतीय कार बाजार के हिसाब से काफी दिलचस्प रहने वाला है। जहां किआ से लेकर ऑडी तक अपनी नई कारों के साथ बाजार में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2025, 6:37 PM IST
Upcoming Cars in February 2025

Upcoming Cars in February 2025: इस साल भारतीय ऑटो इंडस्ट्री की शुरुआत देश के सबसे बड़े ऑटो इवेंट भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 से हुई है। जहां भारत सही तमाम ग्लोबल ब्रांड्स ने अपने प्रोडक्ट को लॉन्च और रिवील किया है। अब यह सिलसिला जारी रहने वाला है। इस खबर में हम आपको इस फरवरी में लॉन्च होने वाली कारों के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं इनसे जुड़ी डिटेल्स के बारे में।

Kia Syros: किआ सिरोस

भारत में लगातार अपने पोर्टफोलियो के विस्तार में लगी किआ (KIA India) 1 फरवरी 2025 को अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी सिरोस (Kia Syros) की कीमतों से पर्दा उठाने जा रही है। किआ सिरोस के प्राइस की बात करें तो 10 लाख रुपये से स्टार्ट होने की उम्मीद है, जो बजट रेंज में एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। पॉवरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल यूनिट का ऑप्शन मिलेगा।

Audi RS Q8 2025: ऑडी आरएस क्यू8 2025

इस फरवरी में आने वाली कारों की लिस्ट में ऑडी आरएस क्यू8 2025 भी शामिल है। यह कार हाई-एंड परफॉर्मेंस और लग्जरी सेगमेंट में आएगी। इसे भारत में 17 फरवरी 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। कार में 3998 cc, 8-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो अपनी शानदार पावर के साथ परफॉर्मेंस जाना जाता है। Audi RS Q8 के प्राइस की बात करें तो लगभग 2.30 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है।

MG Majestor: एमजी मैजेस्टर

लिस्ट की तीसरी कार एमजी मैजेस्टर है। एमजी मोटर्स ने भारत ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी इस एसयूवी को पेश किया है। लॉन्चिंग के बाद अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला फॉर्च्यूनर से होगा। कंपनी भारत में इसे 18 फरवरी को लॉन्च कर सकती है। यह एसयूवी डीजल इंजन के साथ आएगी और इसकी कीमत करीब 46 लाख रुपये हो सकती है। MG Majestor में आपको शानदार डिजाइन, बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस और हाई-एंड फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Updated on:
30 Jan 2025, 6:37 PM IST
Published on: