24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honda Activa e खरीद लें या फिर Suzuki Access Electric का करें इंतजार; जानें कौन-सा स्कूटर आपके लिए रहेगा बेस्ट?

चलिए देखते हैं Honda Activa E और Suzuki Access Electric दोनों का कंपेरिजन और जानते हैं आपके लिए कौन सा स्कूटर आपके लिए बेस्ट रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 28 Jan 2025, 3:20 PM IST

Honda Activa E Vs Suzuki Access Electric

Honda Activa E Vs Suzuki Access Electric: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, ग्राहकों के लिए इस सेगमेंट में होंडा और सुजुकी की तरफ से Honda Activa E और Suzuki Access Electric जैसे ऑप्शंस की पेशकश की गई है। अगर आप इन दोनों स्कूटर्स में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। चलिए देखते हैं इन दोनों EVs का कंपेरिजन और जानते हैं आपके लिए कौन सा स्कूटर आपके लिए बेस्ट रहेगा।

बैटरी और रेंज?

Honda Activa E में 1.5kW की दो बैटरियां हैं, जिससे इसे 102 किमी की रेंज और 80 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। यह 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 7.3 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है।

दूसरी तरफ, Suzuki Access Electric की बात करें तो इसमें 3.07kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 95 किमी की रेंज और 71 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसे फास्ट चार्जर से 2.12 घंटे और होम चार्जर से 6.42 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

फीचर्स Honda Activa ESuzuki Access Electric
बैटरी क्षमता 1.5kW (डुअल बैटरियां)3.07kWh
रेंज 102 किमी 95 किमी
टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा 71 किमी/घंटा
चार्जिंग समय जानकारी नहीं 2.12 घंटे (फास्ट चार्जर)
6.42 घंटे (होम चार्जर)
पावर आउटपुट 6kW 4.1kW
टॉर्क 22Nm 15Nm
डिस्प्ले 7-इंच स्क्रीन स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ TFT LCD स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ
एक्स्ट्रा फीचर्स इनबिल्ट GPS
3 राइड मोड्स (Econ, Standard, Sport)
नेविगेशन, रिवर्स मोड, साइड स्टैंड इंटरलॉक
कीमत (एक्स-शोरूम) ₹1.17-1.51 लाख ₹1.10-1.30 लाख (संभावित )
वारंटी 3 साल + ऑप्शनल एक्सटेंड सुविधा (₹9900)जानकारी नहीं

यह भी पढ़ें– भारत में अब बिना बीमा नहीं चला सकेंगे गाड़ी! पेट्रोल और FASTag के लिए भी जरूरी होगा ये डॉक्यूमेंट

फीचर्स और टेक्नोलॉजी?

Honda Activa E में एडवांस फीचर्स जैसे 7-इंच स्क्रीन, स्मार्ट कनेक्टिविटी, इनबिल्ट GPS, और तीन राइडिंग मोड्स (Econ, Standard, Sport) दिए गए हैं। यह 6kW की पावर और 22Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

जबकि, Suzuki Access Electric में TFT LCD स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, रिवर्स मोड, और साइड स्टैंड इंटर-लॉक जैसे फीचर्स हैं। इसमें 4.1kW की पावर और 15Nm टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें– पहली बार लोन पर खरीद रहे हैं कार? तो जान लीजिए 20/4/10 का नियम, इसे अपनाकर अपने लिए चुन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

कीमत और वारंटी?

Honda Activa E की शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये एक्स-शोरूम, बेंगलुरु है, जबकि इसके प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 1.51 लाख रुपये है। कंपनी तीन साल की वारंटी के साथ 9900 लाख में एक्सटेंडेड वारंटी और AMC का ऑप्शन भी देती है।

Suzuki Access Electric को रिवील किया गया है, इसकी कीमतों का ऐलान लॉन्च के समय होगा, संभावित कीमत 1.10 से 1.30 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

आपके लिए कौन सा विकल्प है बेहतर?

Honda Activa E उन ग्राहकों के लिए बेहतर है, जिन्हें ज्यादा रेंज, तेज स्पीड, और एडवांस टेक्नोलॉजी चाहिए।

Suzuki Access Electric उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो फास्ट चार्जिंग, प्रीमियम फीचर्स, और बैटरी कैपेसिटी को प्राथमिकता देते हैं। जरूरतें, बजट, और फीचर्स की प्राथमिकताओं के आधार पर, दोनों स्कूटर्स अपने-अपने सेगमेंट में शानदार ऑप्शन हैं।

यह भी पढ़ें– 1 फरवरी 2025 से महंगी हो जाएंगी Maruti और Honda की ये पॉपुलर कारें, जानें इस महीने कितने रुपये की हो सकती बचत?