ऑटोमोबाइल

Zepto ने की Skoda के साथ साझेदारी, अब कार भी होगी घर पर डिलीवर

Zepto ने Skoda के साथ साझेदारी कर कारों की डिलीवरी शुरू की है! जानिए Zepto की फास्ट डिलीवरी सर्विस के साथ कैसे आपकी Skoda कार जल्द से जल्द आपके दरवाजे तक पहुंचेगी।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2025, 3:17 PM IST
zepto car delivery skoda partnership india

Zepto Car Delivery: Zepto, भारत में 10-मिनट में ग्रोसरी और इलेक्ट्रॉनिक्स की डिलीवरी के लिए जाना जाता है। कंपनी अपनी सर्विसेज का दायरा बढ़ा रही है। अब Zepto ने कारों की डिलीवरी की शुरुआत करने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी ने Skoda के साथ साझेदारी की है, और इस साझेदारी के तहत Skoda की कारों की डिलीवरी की जाएगी। चलिए विस्तार से जानते हैं इस पूरी खबर के बारे में।

Zepto ने शेयर किया कार डिलीवरी का Video

हाल ही में, Zepto ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक डिलीवरी एजेंट Skoda Kylaq को डीलरशिप से ग्राहक के पास ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। डिलीवरी एजेंट ने बिना किसी परेशानी के कार को फ्लैटबेड ट्रक पर सुरक्षित तरीके से बांधकर ग्राहक तक पहुंचाया है।

क्या 10 मिनट में हो पाएगी कार की डिलीवरी?

Zepto को 10 मिनट के भीतर ग्रोसरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की डिलीवरी के लिए जाना जाता है, लेकिन कार की डिलीवरी में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। लेकिन यहां पर यह समझना जरूरी है कि, कारों का साइज और ट्रांसपोर्ट प्रोसेस के चलते घरेलू सामान की तुलना में जटिल और टाइम कंज्यूमिंग होगा। कारों को सुरक्षित तरीके से डिलीवर करना, उनकी सही स्थिति में पहुंचाना, और संबंधित कागजी कार्यवाही में ज्यादा टाइम लगता है।

फिलहाल, स्कोडा के साथ यह साझेदारी कारगर होती है, तो आने वाले समय में कारों की डिलीवरी भी तेज हो सकती है, जैसा कि Zepto ने ग्रोसरी और अन्य प्रोडक्ट्स के सामान के मामले में किया है।

ऑटोमोटिव वर्ल्ड में ई-कॉमर्स का बढ़ता प्रभाव

Zepto और Skoda की ये नई साझेदारी ऑटोमोटिव ई-कॉमर्स की दिशा में एक बड़ा कदम है। पहले जहां सिर्फ टू-व्हीलर (बाइक, स्कूटर) की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी आम हो चुकी थी, अब चार पहिया गाड़ियों की डिलीवरी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू हो रही है। यह एक नई दिशा को दिखता है, जिसमें ग्राहक अब अपनी कारें भी ऑनलाइन ऑर्डर करके डिलीवरी ले सकते हैं, जैसा कि पहले वे अन्य प्रोडक्ट्स के लिए करते थे।

Updated on:
5 Feb 2025, 3:17 PM IST
Published on: