यहां पर सबसे दिलचस्प बात यह है कि, टोटल सेल्स में यामाहा R15 की 90% बिक्री भारत में हुई है, जिससे जाहिर है कि यह देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्पोर्ट्स बाइक बन गई है। कंपनी ने R15 को लगातार नई टेक्नोलॉजी और डिजाइन के साथ अपडेट किया है, जिससे यह राइडर्स, खासकर यूथ के बीच पॉपुलर है। यामाहा के चेयरमैन, इटारू ओटानी ने भी यह बताया कि हर नए वर्जन में राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया है। उनका उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी के लिए यह बाइक एक प्रेरणा बने।