ओला ने इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे ग्राहक ऑनलाइन या कंपनी के एक्सपीरियंस सेंटर से बुक कर सकते हैं। इनकी डिलीवरी मिड मार्च से शुरू होगी। कंपनी फिलहाल 15,000 रुपए का इंट्रोडक्ट्री डिस्काउंट दे रही है, हालांकि यह ऑफर कितने दिनों तक रहेगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।