अयोध्या

Ayodhya News: CM योगी के सामने संतों ने रखी बड़ी मांग, राम मंदिर परिसर में लगे इस महान संत की प्रतिमा?

Ayodhya News: अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने संतों ने राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास की प्रतिमा राम मंदिर परिसर में स्थापित करने की मांग रखी। संतों ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान देने वाले महापुरुषों की स्मृतियों और संघर्ष को स्थायी रूप से संरक्षित करना जरूरी है।
2 min read
Aug 14, 2026
yogi adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोटो सोर्स @myogiadityanath X Account

Ayodhya News: अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने संतों ने राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत परमहंस रामचंद्र दास की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने की मांग रखी। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित संत सभा कार्यक्रम में राम मंदिर परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की आवाज उठी। संतों ने कहा कि मंदिर आंदोलन को सफलता तक पहुंचाने वाले महापुरुषों के संघर्ष और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की जरूरत है।

अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े एक महत्वपूर्ण नाम को लेकर संतों ने बड़ी मांग उठाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित संत सभा में ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास की प्रतिमा राम मंदिर परिसर में स्थापित करने की मांग की गई। संतों का कहना है कि राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरुषों की स्मृतियों को सिर्फ यादों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। बल्कि उनके योगदान को स्थायी रूप से संरक्षित किया जाना चाहिए।

पुण्यतिथि याद किए गए महान संत

परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महंत, आंदोलन से जुड़े लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। सभा में उनके जीवन, तप, संघर्ष और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में निभाई गई भूमिका को याद किया गया। संतों ने कहा कि परमहंस रामचंद्र दास ने राम जन्मभूमि आंदोलन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लंबे संघर्ष और समर्पण के जरिए उन्होंने आंदोलन को मजबूती देने में योगदान दिया। ऐसे में उनकी स्मृति को राम मंदिर परिसर से जोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक होगा।

राम मंदिर परिसर में स्थापित हो परमहंस रामचंद्र दास की प्रतिमा

सभा में संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मांग रखते हुए कहा कि राम मंदिर परिसर में परमहंस रामचंद्र दास की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। इससे मंदिर आंदोलन के इतिहास और उससे जुड़े प्रमुख संतों के योगदान को नई पीढ़ी बेहतर तरीके से समझ सकेगी।

राम मंदिर आंदोलन संघर्ष में योगदान देने वाले स्मृतियों को मिले सम्मान

संतों ने केवल परमहंस रामचंद्र दास ही नहीं, बल्कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े अन्य प्रमुख नायकों के योगदान को भी स्थायी रूप से संरक्षित करने की जरूरत बताई। उनका कहना था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण लंबे संघर्ष का परिणाम है। इस संघर्ष में योगदान देने वाले लोगों की स्मृतियों को सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संतों और श्रद्धालुओं ने परमहंस रामचंद्र दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। अब संतों की इस मांग के बाद राम मंदिर परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने का मुद्दा चर्चा में आ गया है।

Also Read
View All
CM Yogi on Opposition: ‘1947 में बंटे थे, इसलिए कटे थे; आज भी भाषा-जाति के नाम पर बांटने की कोशिश’, अयोध्या से सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

Ram Mandir: राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! तत्काल और सुगम पास को लेकर भी आया नया अपडेट, अब हर श्रद्धालु देख सकेगा राम दरबार

अयोध्या राम मंदिर की पूजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड, जानिए 15 अगस्त से क्या-क्या बदलेगा

Ram Temple: 45 नहीं अब 180 दिन तक सुरक्षित रहेगी CCTV रिकॉर्डिंग; राम मंदिर के दान पर बढ़ी निगरानी, क्या-क्या हुए बदलाव?

Ram Mandir CEO Selection: कौन हैं डॉ. दिनेश चंद्र सिंह? कई जिलों की कमान संभाल चुके IAS अधिकारी अब राम मंदिर CEO की रेस में