अयोध्या

Ram Mandir: राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! तत्काल और सुगम पास को लेकर भी आया नया अपडेट, अब हर श्रद्धालु देख सकेगा राम दरबार

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। अब राम दरबार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अलग से पास की जरूरत नहीं होगी। वहीं सुगम दर्शन और आरती के लिए पास व्यवस्था जारी रहेगी। आरती दर्शन के लिए तत्काल पास की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे राम भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2026, 10:05 AM IST
Ayodhya
राम मंदिर फोटो सोर्स पत्रिका

Ayodhya Ram Mandir Pass: अयोध्या आने वाले राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब श्रीरामजन्मभूमि मंदिर की पहली मंजिल पर बने राम दरबार के दर्शन के लिए किसी पास की जरूरत नहीं होगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने करीब एक साल के ट्रायल के बाद यह व्यवस्था खत्म कर दी है। अब मंदिर पहुंचने वाला हर श्रद्धालु रामलला के साथ पूरे राम दरबार के दर्शन कर सकेगा। हालांकि, सुगम दर्शन और आरती के लिए पास की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन के लिए अलग से पास लेने की जरूरत नहीं होगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह फैसला श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
राम दरबार मंदिर की पहली मंजिल पर स्थित है। इसका निर्माण पिछले साल पूरा हुआ था। शुरुआत में भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए ट्रस्ट ने पास की व्यवस्था लागू की थी। करीब एक साल तक व्यवस्था का परीक्षण करने के बाद अब इसे समाप्त कर दिया गया है। इससे लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और दर्शन की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान हो जाएगी।

सुगम दर्शन के लिए पास की व्यवस्था जारी रहेगी

हालांकि, रामलला के सुगम दर्शन के लिए पास की व्यवस्था जारी रहेगी। अब इन पासों को जारी करने की जिम्मेदारी एक समिति को दी गई है। पहले यह व्यवस्था एक सदस्य के पास थी, लेकिन अब पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन के लिए नई टीम बनाई गई है।

अयोध्या राम मंदिर फाइल फोटो सोर्स पत्रिका

आरती दर्शन के लिए बनेगा तत्काल पास

मंदिर प्रशासन ने आरती दर्शन के लिए भी नई व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालु अब तत्काल पास बनवाकर रामलला और राम दरबार की आरती में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए मंदिर परिसर के पास स्थित यात्री सुविधा केंद्र पर काउंटर बनाया गया है, जहां सुबह 9 बजे से पास जारी किए जाएंगे।

श्रृंगार आरती के लिए तत्काल, मंगला आरती के लिए एक दिन पहले जारी होंगे पास

रामलला की मंगला आरती सुबह 4 बजे, श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे और शयन आरती रात 9 बजे होती है। मंगला और श्रृंगार आरती के पास एक दिन पहले जारी किए जाएंगे। जबकि शयन आरती के पास उसी दिन उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, ऑनलाइन माध्यम से भी प्रतिदिन आरती के लिए सीमित संख्या में पास जारी किए जा रहे हैं।

संतों और स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए हुई विशेष व्यवस्था

मंदिर ट्रस्ट ने उन संतों और स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। जो रोजाना दर्शन करने आते हैं। पहले जारी किए गए। दैनिक पासों की समीक्षा की जा रही है। आगे नई व्यवस्था लागू की जाएगी। कुल मिलाकर, राम मंदिर में पास की अनिवार्यता खत्म होने से अब दर्शन पहले की तुलना में अधिक सरल और सुगम हो जाएंगे। यह फैसला उन लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। जो अयोध्या पहुंचकर बिना किसी अतिरिक्त प्रक्रिया के पूरे राम दरबार के दर्शन करना चाहते हैं।

Updated on:
14 Aug 2026, 10:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027 से पहले अयोध्या पुलिस में बड़ा फेरबदल; 186 दरोगाओं को मिली नई तैनाती, SSP ने तत्काल ज्वाइन करने के दिए निर्देश

‘दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत’, सरयू-कमला एक्सप्रेस को लेकर इकबाल अंसारी ने जताई खुशी, PM मोदी और CM योगी को दी बधाई

UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं