अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: ‘चंपत राय जी के मुंह के लड्डू फंसा हुआ है’, राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले अमेठी सांसद

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चंदा चोरी पर अमेठी सांसद केएल शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने चंपत राय के बारे में क्या कहा?
2 min read
Jun 29, 2026
ayodhya ram mandir donation controversy update what amethi mp kl sharma say
राम मंदिर चंदा चोरी पर क्या बोले अमेठी सांसद केएल शर्मा। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Ayodhya Ram Mandir Donation Row:अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से कथित चढ़ावा चोरी के मामले में विवाद गहराता नजर आ रहा है। इस मामले ने राजनीतिक और धार्मिक हलकों में भी नई बहस छेड़ दी है। मामले को लेकर अमेठी से कांग्रेस सांसद केएल शर्मा ने बड़ा बयान दिया।

राम मंदिर दान विवाद पर कांग्रेस सांसद केएल शर्मा का बयान

एक निजी चैनल से बातचीत में कांग्रेस सांसद केएल शर्मा ने राम मंदिर दान विवाद को लेकर कहा, '' FIR हुई नहीं, उससे पहले ही SIT का गठन हो गया। ये सिर्फ 4-6 लोगों को मोहरे बनाएंगे जो इस घटना के पीछे छिपे हुए लोग हैं वह छिपे रहेंगे। सरकार को उन छिपे हुए लोगों को सामने लाना चाहिए जिन्होंने जन भवाना से खिलवाड़ किया।''

चंपत राय की चुप्पी को लेकर क्या बोले सांसद

मामले में चंपत राय की चुप्पी को लेकर उन्होंने कहा, '' जब मुंह से लड्डू आ जाता है तो कुछ कहा नहीं जा सकता है। चंपत राय जी के मुंह में लड्डू फंसा हुआ है, तो कैसे वह बोलेंगे? जनता जानती है कि उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है।'' उन्होंने कहा कि तिरुपति बालाजी में एक-एक पैसे का हिसाब रखा जाता है।

राम मंदिर दान विवाद में आज का बड़ा अपडेट

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच फैजाबाद बार एसोसिएशन ने एक अहम बैठक कर बहुत बड़ा फैसला लिया है। वकीलों ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कई बड़ी चेतावनियां दी हैं जिसने अयोध्या के सियासी और प्रशासनिक हलकों में भारी हलचल पैदा कर दी है।

वकीलों के भारी आक्रोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने चंपत राय अनिल मिश्रा और गोपाल राव को सीधे निशाने पर लिया है। वकीलों ने इन तीनों पदाधिकारियों को तीन दिन के भीतर अयोध्या छोड़ने का सख्त अल्टीमेटम दिया है। बार एसोसिएशन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में ऐसा नहीं होता है तो वे पूरी अयोध्या को जाम कर देंगे और किसी भी बाहरी व्यक्ति को शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा।

8 आरोपियों की आज कोर्ट में होगी पेशी

चंदा चोरी केस में अब तक 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है और उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी 8 अभियुक्तों की रिमांड आज खत्म हो रही है जिसके बाद सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि पुलिस आगे की पूछताछ के लिए सभी अभियुक्तों की दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है। इससे पहले रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के घरों पर सघन छापेमारी भी की थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ज्वैलरी कैश और प्रॉपर्टी के कई अहम कागजात बरामद किए हैं।