अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir: ‘हिंदू का पैसा किसी हिंदू ने ले भी लिया तो मिर्ची क्यों लग रही है?’ राम मंदिर चंदा चोरी पर हिंदूवादी नेता पिंकी चौधरी

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर हिंदूवादी नेता पिंकी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने सवाल उठाने वालों से पूछा कि उन्होंने मंदिर में खुद कितना चढ़ावा चढ़ाया है? जानिए पूरा मामला...
2 min read
Jun 30, 2026
Ayodhya Ram Mandir News, Ram Mandir Chanda Row
राम मंदिर चंदा चोरी पर हिंदूवादी नेता पिंकी चौधरी का विवादित बयान | फोटो सोर्स- X(@iamrounak11)

Ram Mandir Chanda Vivad: 'हमारा पैसा, किसी हिंदू का पैसा अगर किसी हिंदू ने ले भी लिया तो तुम लोगों को क्यों मिर्ची लग रही है? अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों पर हिंदूवादी नेता पिंकी ने यह बड़ा बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। चंदा चोरी का मुद्दा उठाने वालों को सीधे आड़े हाथों लेते हुए पिंकी ने साफ कहा कि सिर्फ राम मंदिर को निशाना बनाने वाले पहले यह बताएं कि उन्होंने खुद मंदिर में कितना चढ़ावा चढ़ाया है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

'खुद कितना चढ़ावा दिया, कोई जवाब है तुम लोगों के पास?'

चंदा चोरी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए हिंदूवादी नेता पिंकी ने विरोधियों से सीधे सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पैसा, किसी हिंदू का पैसा अगर किसी हिंदू ने ले भी लिया, तो तुम लोगों को क्यों मिर्ची लग रही है? जितने भी लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है, मैं उन सब से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने खुद राम मंदिर जाकर कितना चढ़ावा चढ़ाया है? भगवान राम को कितने गहने चढ़ाए हैं? इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है, लेकिन सबको बस यही बोलना है कि चंदा चोरी हो गया। अरे, तुम्हें इससे क्या फर्क पड़ रहा है? हिंदू का दिया हुआ पैसा आखिरकार एक हिंदू के पास ही तो गया है।

मस्जिद, मदरसों और चर्च के फंड पर उठाए सवाल

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए हिंदूवादी नेता ने अन्य धार्मिक स्थलों के फंड प्रबंधन पर भी उंगली उठाई। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के पैसे का इस्तेमाल अन्य जगहों पर होने पर लोग चुप क्यों रहते हैं? आगे उन्होंने कहा कि यह जो हिंदुओं का दिया हुआ पैसा है, जिससे मस्जिदें बन रही हैं, मदरसे बन रहे हैं और चर्च बन रहे हैं, उन पर आज तक किसी ने आवाज नहीं उठाई। वहां पर सवाल उठाने में सबकी बोलती बंद हो जाती है।

सपा का भाजपा पर बड़ा हमला अयोध्या के राम मंदिर में चंदे और चढ़ावे की चोरी के मामले पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने भाजपा और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर संगठित लूट का गंभीर आरोप लगाकर बड़ा हमला बोला है। वहीं दूसरी तरफ, रामलला के दर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा रास्ते में रोकने और नजरबंद करने पर सपा ने गहरी नाराजगी जताई है। सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने भाजपा के दोहरे चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा विपक्ष पर मंदिर न जाने का आरोप लगाती है, और जब विपक्ष वहां जाने की कोशिश करता है, तो उन्हें पुलिस के दम पर रोक दिया जाता है।

Also Read
View All
Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, SIT रिपोर्ट पहले CJI देखेंगे, याचिकाकर्ताओं को मिली सुझाव देने की छूट

Ram Mandir Ayodhya: जो भी ड्रेस कोड लागू किया गया है, उसे पुजारियों पर थोपा नहीं जाना चाहिए: परमहंस आचार्य

Ayodhya Sawan Jhula Mela: अयोध्या में आज से सावन झूला मेला, 10 लाख भक्तों की भीड़; राम मंदिर में पहली बार होगा ये खास आयोजन!

CM Yogi: सीएम योगी बोले- इतिहास भूलना पड़ सकता भारी! अयोध्या में संभल का जिक्र कर क्यों कही ये बात?

CM Yogi on Opposition: ‘1947 में बंटे थे, इसलिए कटे थे; आज भी भाषा-जाति के नाम पर बांटने की कोशिश’, अयोध्या से सीएम योगी का विपक्ष पर हमला