30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अयोध्या राम मंदिर में हर दिन ₹50 लाख का दान मिलता है’, चंदा चोरी के तार नागपुर, दिल्ली और गुजरात से जुड़े हैं; सपा ने BJP पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर चंदा एवं चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) मामले पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने बीजेपी पर हमला बोला है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने श्री राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Mandir Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vinay Shakya

Jun 30, 2026

Ram mandir donation theft

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सपा की प्रतिक्रिया (फाइल फोटो- पत्रिका)

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या राम मंदिर चंदा एवं चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) मामले पर राजनीती जारी है। अयोध्या राम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दल को रोके जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा- एक तरफ भाजपा दावा करती है कि विपक्ष राम मंदिर दर्शन से इनकार कर रहा है। जब वे वास्तव में जाने की कोशिश करते हैं तो उनकी पुलिस उन्हें नजरबंद कर देती है।

सपा का आरोप- राम मंदिर में संगठित लूट हुई

अयोध्या में राम मंदिर चंदा एवं चढ़ावा चोरी के मामले पर सपा नेता प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही कांग्रेस ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अयोध्या राम मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने के बाद सपा ने नाराजगी जताई है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि भाजपा एक तरफ विपक्ष पर मंदिर दर्शन से इनकार करने का आरोप लगाती है। जब विपक्ष वहां जाने की कोशिश करता है तो पुलिस उसे नजरबंद कर देती है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा विपक्ष और पत्रकारों को मंदिर परिसर में नहीं जाने दे रही है, क्योंकि वहां 22 जनवरी 2024 से संगठित लूट चल रही है।

राम मंदिर में ₹1400 करोड़ की चोरी का आरोप

सपा नेता आशुतोष वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर में रोजाना 15 लाख से 50 लाख रुपए तक का चंदा मिलता है। आशुतोष वर्मा ने कहा कि अब तक कम से कम 1400 करोड़ रुपए की नकदी चोरी हो चुकी है। इसके अलावा मूर्तियां, सोना, चांदी, चांदी की ईंटें और अन्य कीमती वस्तुएं भी चोरी हुई हैं। इन वस्तुओं की कीमत करोड़ों रुपए है।

चढ़ावा चोरी के तार नागपुर, दिल्ली और गुजरात से जुड़े

आशुतोष वर्मा ने पूछा कि क्या चंपत राय अकेले यह सब कर सकते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर की लूट के पीछे बहुत ऊंचे स्तर पर साजिश रची जा रही है। जिसके संबंध नागपुर, दिल्ली और गुजरात तक फैले हुए हैं। सपा नेता ने कहा कि इस लूट से देश के 140 करोड़ लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

UP काग्रेस के प्रतिननिधिमंडल दल ने आज यानी मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन-पूजन का ऐलान किया था। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में प्रतिननिधिमंडल दल आज अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा था। अयोध्या जाने से पहले ही पुलिस ने अजय राय समेत कई कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया है।

काग्रेस के प्रतिननिधिमंडल दल में 9 सदस्य शामिल हैं। इस दल में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, सीतापुर के सांसद राकेश राठौर, प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह, बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया सहित विधायक और पूर्व सांसद शामिल हैं। इस संबंध में अजय राय ने 'X' पर जानकारी दी थी।