अयोध्या

‘मुख्यमंत्री हो तो योगी आदित्यनाथ जैसा’, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर बोले इकबाल अंसारी

Ram Mandir Case Update: अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बड़ा बयान। बोले- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कहा, वो कर दिखाया। जानिए पूरी खबर...
2 min read
• •
Jun 29, 2026
Iqbal Ansari
इकबाल अंसारी | फोटो सोर्स- IANS

Ram Mandir Donation Controversy Case: अयोध्या के राम मंदिर में चोरी होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब इस मामले पर बाबरी मस्जिद केस के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का एक बड़ा बयान आया है। इकबाल अंसारी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सीएम ने जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है।

'भगवान के घर चोरी करने वाले पहुंचे जेल'

इकबाल अंसारी ने अयोध्या के प्रभु राम के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि अयोध्या भगवान राम की पावन नगरी है और यह जगह हर धर्म के व्यक्ति के लिए आस्था का स्थान है। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी भगवान को मानते हैं, और हम भी भगवान राम को मानते हैं। ऐसे में भगवान के घर में हाथ साफ करने वालों ने बहुत बड़ा पाप किया था। लेकिन जिन्होंने भी भगवान के घर चोरी की, आज वे अपने किए की सजा भुगत रहे हैं। गलत काम करने वाले सभी आरोपी आज जेल में हैं। इन चोरों पर सख्त कार्रवाई हुई है और आगे भी होती रहेगी।

'मुख्यमंत्री हो तो योगी आदित्यनाथ जैसा'

सीएम योगी की तारीफ करते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि जब मंदिर में चोरी हुई थी, तब मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए थे कि चोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आज चोर इसलिए जेल में हैं क्योंकि मुख्यमंत्री ने खुद इस बात पर नजर रखी कि उनके आदेश का पालन हो। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हैं कि देश में मुख्यमंत्री हो तो योगी आदित्यनाथ जैसा होना चाहिए। उन्होंने जो कहा, वो करके दिखाया और सच को सबके सामने लेकर आएं।

'चुन-चुन कर पकड़े जा रहे हैं चोर'

इस मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई को लेकर इकबाल अंसारी ने कहा कि आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कस चुका है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। जितने भी लोगों ने इस चोरी में साथ दिया, पुलिस उनकी चुन-चुन कर गिरफ्तारियां कर रही है, जो कि बहुत अच्छी बात है। मुख्यमंत्री जी ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिखाया है।

अयोध्या के हिंदू-मुस्लिम और साधु-संत सभी खुश

इकबाल अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से आज अयोध्या के हिंदू, मुसलमान और देश-दुनिया के तमाम लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं। यहां तक कि अयोध्या के साधु-संत भी इस कार्रवाई से बहुत खुश हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भगवान का जो भी सामान चोरी हुआ है, वह बहुत जल्द वापस आएगा, क्योंकि यह खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का वादा है।

Updated on:
29 Jun 2026 11:59 am
Published on:
29 Jun 2026 11:23 am
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला