अयोध्या

कांपते हाथों से PM मोदी ने राम मंदिर में लहराई ध्वजा; अतिथियों के साथ संतों तक….सभी की आंखें हुई नम!

Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting: PM नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में कांपते हाथों से ध्वजा लहराई। अतिथियों के साथ संतों तक सभी की आंखें इस दौरान नम दिखाई दी। देखिए फोटोज।
2 min read
Nov 26, 2025
pm narendra modi hoisted flag at ram temple with trembling hands everyone eyes became moist see photos
कांपते हाथों से PM मोदी ने राम मंदिर में लहराई ध्वजा। फोटो सोर्स-ANI

Ayodhya Ram Temple Flag Hoisting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराते हुए 25 नवंबर की तारीख को सनातन धर्म इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन बना दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी को राम की प्रतिमा भेंट की।

'तेजी से भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बन रही अयोध्या'

अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा कि अयोध्या तेजी से भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बन रही है। आज हर राम भक्त हर्ष से अभिभूत है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मध्वजा की स्थापना केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सदियों पुराने संकल्प का साकार रूप है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे मौजूद

कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।

अतिथियों से लेकर साधु संतों तक हर व्यक्ति की आंखें नम

राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराने का दृश्य देखते ही वहां मौजूद अतिथियों से लेकर साधु संतों तक हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। इस ऐतिहासिक क्षण के कई अद्भुत दृश्य कैमरों में कैद हुए, जो लोगों के मन को छू गए।

भावुक हुए PM मोदी

राम मंदिर ध्वजा रोहण के समय PM मोदी के हाथ कांपते हुए दिखाई दिए। भावुक होकर PM मोदी ने राम मंदिर पर ध्वजा रोहण किया।