अयोध्या

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर महंत राजू दास बोले- सनातन आस्था पर चोट करने वालों को मिलेगा जवाब

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन आस्था को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है। कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
2 min read
Jul 15, 2026
महंत राजू दास फोटो सोर्स ANI
महंत राजू दास फोटो सोर्स ANI

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने एक न्यूज़ एजेंसी को दिए गए बयान में विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना तथ्यों के सनातन आस्था को निशाना बना रहे हैं। महंत ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी काम कर रही है। कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर सियासत लगातार तेज बनी हुई है। इसी बीच हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ लेना है। महंत राजू दास ने कहा कि वह लंबे समय से विपक्ष की गतिविधियों को देख रहे हैं। उनके अनुसार, जिन लोगों का भगवान राम, राम मंदिर और धार्मिक आस्था से कोई संबंध नहीं है। वे आज चढ़ावे के मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी मंदिर के लिए एक रुपया तक दान नहीं दिया। वे आज दान और चढ़ावे की बात कर रहे हैं।

जांच एजेंसियां लगातार काम कर रही

उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े मामले में कुछ अनियमितताओं की जानकारी सामने आई है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील की थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। महंत राजू दास ने बताया कि जांच एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। अब तक इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा। उसे कानून के अनुसार सजा मिलेगी। कोई भी बच नहीं पाएगा।

मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी ठोस आधार के चोरी और घोटाले की बातें कर सनातन धर्म के अनुयायियों की आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया। उनके मुताबिक, इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई है।

अफवाहों पर ध्यान न दें

महंत ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सबके सामने आएगी। साथ ही, यदि मामला सुप्रीम कोर्ट में जाता है। तो वहां सभी सबूत पेश किए जाएंगे और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें। उनका कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Updated on:
15 Jul 2026 12:08 pm
Published on:
15 Jul 2026 12:07 pm
Also Read
View All
‘राम मंदिर को दिया 4 करोड़ का चेक, खाते में निकले सिर्फ 3 रुपये!’ अयोध्या में महिला की करतूत पर बैंक का बड़ा एक्शन

भागवत के बयान से खुश हुए बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर कही बड़ी बात

‘मैं तो सावन में भी मछली खाता हूं’, कैबिनेट मंत्री बोले- निषाद जहां रहेगा वहां मछली खाएगा, यह पाप नहीं भोजन है

‘संतों की आवाज दबाने का प्रयास? अयोध्या में चढ़ावे की चोरी पर उठे सवालों से सहमा प्रशासन!’, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

UP Politics: अयोध्या के संत राजू दास के साथ डिबेट में नहीं आएगी कांग्रेस! गाली-गलौज के आरोपों के बाद पार्टी ने लिया बड़ा फैसला