अयोध्या

‘अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर CM योगी मौन हैं’, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने BJP पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद (Samajwadi Party MP Awadhesh Prasad) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सीएम योगी और बीजेपी पर हमला बोला है।
2 min read
Jul 10, 2026
SP MP Awadhesh Prasad
सपा सांसद अवधेश प्रसाद (फोटो सोर्स- IANS)

Awadhesh Prasad Comment on CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) द्वारा अयोध्या के हनुमानगढ़ी में नमाज, राम मंदिर और समाजवादी पार्टी को लेकर दिए गए हालिया बयानों पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रहे हैं। वे राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़े मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।

अवधेश प्रसाद बोले- CM योगी दवाब में हैं

अवधेश प्रसाद ने कहा- देशभर में आज जिस मुद्दे की चर्चा हो रही है, वह राम मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़े कथित घोटाले का है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले पर मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं कहा। लोगों के बीच राम मंदिर के चढ़ावे, दान, सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात, नकदी और जमीन से जुड़े सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री दबाव में हैं।

CM ने किसान, युवा और पेपरलीक पर बात नहीं की: अवधेश

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने किसानों को खाद की कमी, युवाओं के पेपर लीक, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों जैसे जनसरोकार के मुद्दों पर भी कोई बात नहीं की। सांसद ने कहा- धान की रोपाई का समय है और किसानों को खाद नहीं मिल रही है।

प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, महंगाई बढ़ रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों से आम लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार इन विषयों पर मौन है। भाजपा के पास अब कोई नया मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए पुराने विवादों को दोबारा उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2027 के विधानसभा चुनाव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर चिंतित हैं।

सांसद का दावा- 2027 में बनेगी सपा सरकार

अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि 2027 का विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक होगा और भाजपा को जनता का समर्थन नहीं मिलेगा। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, सरकार की मुश्किलें बढ़ेंगी। राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा सांसद ने कहा कि उन्हें इस जांच पर भरोसा नहीं है।

अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि SIT के गठन और उसकी निष्पक्षता पर सवाल हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच टीम गठित की जानी चाहिए। अवधेश प्रसाद ने यह भी मांग की कि जांच पूरी होने तक राम मंदिर ट्रस्ट को भंग किया जाए और ट्रस्ट के किसी भी सदस्य को जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने की स्थिति में नहीं रहने दिया जाए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'सनातन ही समाजवाद है' वाले बयान का अवधेश प्रसाद ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब कोई वास्तविक राजनीतिक मुद्दा नहीं बचा है। अखिलेश यादव जो कह रहे हैं, वह केवल भाषण नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक आचरण में भी दिखाई देता है। समाजवादी विचारधारा और उसका व्यवहार एक-दूसरे के अनुरूप हैं, जबकि भाजपा का आचरण उसके दावों से अलग है।

Also Read
View All
Ram Mandir Donation Controversy: ‘चंपत राय ने रात के अंधेरे में मंदिर की ईंटे गायब कर दीं’, हिंदू धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे का चौंकाने वाला खुलासा

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: ‘ये सभी लोग चोर हैं’, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अजय राय ने VHP- RSS और PMO को घेरा

Ram Mandir Donation Dispute Row: ‘चंदे का इस्तेमाल मस्जिद की दीवारें बनाने में हुआ’, CM योगी ने समाजवादी पार्टी पर कसा तंज

Ram Mandir Donation Theft: रसीद होती तो पकड़ में आती, हुंडी के भरोसे खुली थी ‘तिजोरी’; राम मंदिर के 4 चहेतों की स्टोरी

बद्रीनाथ और राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर साध्वी निरंजन ज्योति का बयान, धार्मिक स्थलों पर भ्रष्टाचार को बताया महापाप