अयोध्या

यूपी सरकार ने उद्धव ठाकरे के अरमानों पर फेरा पानी, 25 नवम्बर को अयोध्या में नहीं कर पाएंगे जन संवाद कार्यक्रम

25 नवम्बर को अयोध्या में होने वाले उद्धव ठाकरे के जन संवाद कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली है...
less than 1 minute read
Nov 22, 2018
Shivsena jansanvad programme
उद्धव ठाकरे के अरमानों पर फिरा पानी, अब अयोध्या में नहीं कर पाएंगे जन संवाद कार्यक्रम

अयोध्या. 25 नवम्बर को अयोध्या में होने वाली शिवसेना की सभा रद्द कर दी गई है। यूपी सरकार की ओर से उद्धव ठाकरे के जन संवाद कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अब 24 नवम्बर को अयोध्या में संतों से आशीर्वाद लेंगे और फिर अगले दिन यानी 25 नवम्बर को रामलला के दर्शन के मुम्बई वापस लौट जाएंगे। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने इसकी पुष्टि की। खबरों के मुताबिक, शिवसैनिकों को अयोध्या लाने के लिए दो ट्रेनों को बुक किया गया है। पहली ट्रेन मुंबई से 22 नवम्बर को और दूसरी ट्रेन नासिक से 23 नवम्बर को रवाना होगी।

भले ही शिवसेना के जनसंवाद कार्यक्रम को प्रशासन की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे राम मंदिर आंदोलन के महाराष्ट्र से जुड़े होने का संदेश देकर जाएंगे। उद्धव ठाकरे छत्रपति शिवाजी की जन्मस्थली शिवनेरी किले से मिट्टी का कलश लेकर रामनगरी आएंगे, जिसे वह संतों को सौंपेंगे।

विहिप की धर्मसभा पर बोले
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को अयोध्या के लक्ष्मण किला में विधि-विधान पूर्व भूमि पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिवसेना यहां कोई सभा नहीं करने जा रही है। हमने न तो जनसभा की अनुमति मांगी है और न ही मांगेंगे। विहिप की विराट धर्मसभा पर संजय राउत ने कहा कि टकराव का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता, क्योंकि हम सबका मकसद सिर्फ राम मंदिर निर्माण ही है।

Published on:
22 Nov 2018 02:02 pm