26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विहिप का बड़ा बयान- राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ा रोड़ा, 25 नवम्बर को अयोध्या में दिखाएंगे ‘

राम मंदिर निर्माण के लिए हिंदू अब नहीं करेगा और इंतजार, काशी क्षेत्र के विहिप के संगठन मंत्री मुकेश ने सुलतानपुर में दिया बड़ा बयान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Nov 2018, 3:12 PM IST

VHP press conference

विहिप का बड़ा बयान- राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ा रोड़ा, 25 नवम्बर को अयोध्या में दिखाएंगे '

सुलतानपुर. 'देश और प्रदेश में हिंदुत्व की विचारधारा की सरकार बनने के बावजूद पिछले 500 सालों से हिंदू समाज अयोध्या में श्री राम के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। भगवान राम हमारे आराध्य हैं और करोड़ों हिंदुओं के प्राण हैं। पिछले 75 सालों से स्थानीय अदालत से शुरू हुआ मुकदमा अब सुप्रीम कोर्ट में अंतिम निर्णय की दिशा में है, पर कांग्रेस के नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता पार्टी के इशारे पर राम मंदिर के निर्माण में बाधा बने हैं। आगामी 25 नवम्बर को प्रदेश के लाखों हिन्दू अयोध्या में जन जागरण रैली कर सरकार को जन भावनाओं से अवगत करा देंगे।' उक्त बातें काशी क्षेत्र के विहिप के संगठन मंत्री मुकेश ने शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता शुभ नारायण सिंह व जिला अध्यक्ष नगेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए संगठन द्वारा पिछले 70 सालों में किए गए हिंदू समाज के संघर्ष व कार्यों की व्याख्या की। उन्होंने उच्च न्यायालय के फैसले पर ऐतराज जताते हुए मुकदमे के प्रमुख पक्षकारों रामलला विराजमान, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व बाबरी एक्शन कमेटी को जमीन के बराबर बंटवारे के निर्णय को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस का निर्णय अब तक हो जाना था। हिंदू समाज अब और प्रतीक्षा नहीं करेगा, वह आगामी 25 नवम्बर को नागपुर, बैंगलोर और अयोध्या में बड़ी रैलियां कर प्रदेश, केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट को अपनी ताकत का एहसास कराएगा और जन भावनाओं से परिचित कराएगा।

शीघ्र ही मन्दिर निर्माण की प्रक्रिया होगी शुरू
संगठन मंत्री मुकेश ने कहा कि 9 दिसंबर को दिल्ली में देश भर के करोड़ों राम भक्तों को एकत्र कर केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट को जन भावनाओं से अवगत करा कर शीघ्र ही मंदिर निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी मांग में केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने या सुप्रीम कोर्ट द्वारा यथा शीघ्र सुनवाई पूरी करने की मांग शामिल है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कार सेवा में बलिदान हुए कार सेवकों के सम्मान के लिए राम मंदिर यथाशीघ्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा उनकी याद में हर वर्ष 31 अक्टूबर वह 2 नवंबर को रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी जाती है। इस अवसर पर आनन्द शुक्ल ,राजेश्वर सिंह ,संजय तिवारी ,ताणा तिवारी समेत दर्जनों मौजूद रहे।

कांग्रेस मंदिर निर्माण में सबसे बड़ा रोड़ा
संगठन मंत्री ने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए देश के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता कपिल सिब्बल पर मंदिर निर्माण के रास्ते में बाधा बनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल जोकि दूसरे पक्ष के अधिवक्ता हैं, जान-बूझकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टाले जाने की मांग रखी है। आगे कहा कांग्रेस पार्टी के इशारे पर कांग्रेस के नेता मंदिर के निर्माण में बाधा बने हुए है। यह धर्म की राजनीति करने के लिए कभी जनेऊ धारण करते हैं कभी मंदिर मंदिर टहलते हैं, जबकि इनकी आस्था सिर्फ वोट बैंक में है धर्म से इनका दूर दूर तक लेना देना नहीं।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग