आजमगढ़

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पकड़े गए शूटरों का आजमगढ़ कनेक्शन, वाराणसी में हाई प्रोफाइल मर्डर का था प्लान

Delhi Special cell arrested Lawrence gang shooters। varanasi news: दिल्ली के रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों ने वाराणसी में गाजीपुर के एक पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या की साजिश रची थी...
2 min read
• •
Jul 12, 2026
Lawrence bishnoi gang
Pc-AtulKrishnan X Post

Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली के रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए शूटर विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और कथित तौर पर कांट्रेक्ट किलिंग किया करते थे और हाल ही में हत्या की साजिश रच रहे थे। इस बीच दिल्ली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो आरोपी आजमगढ़ जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने वाराणसी में भी एक हत्या की साजिश रची थी, जिसमें वह नाकामयाब रहे थे।

पिस्टल और कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है? आरोपियों के पास से तीन अत्याधुनिक पिस्टल, 6 कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया है कि तीनों एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, इसी दौरान इन्हें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के करीबी और विदेश में रह रहे अशोक पंडित और हैरी बॉक्सर के इशारे पर काम को अंजाम देते थे।

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की कराई थी रेकी

पुलिस ने बताया है कि एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से रंगदारी मांगने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच की गई और इस दौरान आजमगढ़ के रहने वाले अभिनव सिंह उर्फ मोटा उर्फ आकाश और उसके साथ ही विवेक यादव को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही दिल्ली के भी एक शूटर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई है कि अभिनव सिंह ने पैसों का लालच देकर दो लोगों से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की रेकी करवाई थी। वहीं, अभिनव सिंह एक मामले में जेल जा चुका है, जिसके बाद वह लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में शामिल हो गया और काम करना शुरू किया।

वाराणसी में करनी थी हत्या

बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह पकड़े गए आरोपी वाराणसी की कचहरी में गाजीपुर के एक पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या की साजिश रच रहे थे। वहीं गाजीपुर पुलिस को इसकी भनक लग गई और सर्विलांस के जरिए उन्होंने दोनों आरोपियों का पता लगा लिया। दोनों आरोपी लखनऊ में छिपे हुए थे और पुलिस की भनक लगते ही वे दिल्ली फरार हो गए थे, जिन्हें अब दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या जैसी वारदात को दिया अंजाम

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों ही आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग में शामिल थे और इससे पहले भी दिल्ली में कई अपराधी घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। दिल्ली पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों ने हत्या जैसे वारदात को भी अंजाम दिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस की माने तो पकड़े गए आरोपियों से विस्तृत रूप से पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
12 Jul 2026 03:07 pm
Published on:
12 Jul 2026 03:07 pm
Also Read
View All
सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली

Azamgarh Triple Murder Case: आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

10 थानों की फोर्स, 300 पुलिसकर्मी, ATS के 24 व SOG के 20 जवान, जानें कैसे एनकाउंटर में मारा गया आजमगढ़ का गुनेहगार अरविंद सिंह

Azamgarh News: 8 साल पहले भाई की मौत, घर में शांति के लिए महामृत्युंजय का जाप फिर 4 मर्डर और एनकाउंटर, जानें इनसाइड स्टोरी