आजमगढ़

अखिलेश यादव को औरंगजेब कहने पर CM योगी के खिलाफ समाजवादी पार्टी का आया बड़ा जवाब

समाजवादी पार्टी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार, अखिलेश यादव की तुलना औरंगजेब से की थी।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2018, 7:13 PM IST
Akhilesh Yadav and Yogi Adityanath
अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने शनिवार को योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मंहगाई से बेहाल है। पेट्रोल और डीजल का मूल्य सौ रूपया प्रति लीटर होने के करीब है। दिन दहाड़े, महिलाओं का अपहरण और चीर हरण आम हो गया है, ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेतुके और स्तरहीन बयान देकर जनता का ध्यान अपनी करतूतों से हटाना चाहते हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को औरंगजेब की संज्ञा देने से नाराज हवलदार यादव ने कहा कि योगी जी को औरंगजेब की शासन व्यवस्था का अध्ययन करना चाहिए और तब टिप्पणी करनी चाहिए। भाजपा के लोग धर्म और जाति के आधार पर समाज में घृणा का वातावरण बनाकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलायें और शोषित-पीड़ित जनता इनके मंसूबे जान चुकी है।

श्री यादव ने कहा शिक्षा और परीक्षा में सुचिता और पारदर्शिता का दावा करने वाले मुख्यमंत्री योगी के राज में जिसने शिक्षक भर्ती परीक्षा नहीं दिया और जिसने 2 या 3 नम्बर भी पाया वह भी इनके आशीर्वाद से अध्यापक हो रहा है। मुख्यमंत्री केवल बड़बोले हैं और प्रशासन पर इनकी कोई पकड़ नहीं है। अराजकता के माहौल में जनता कराह रही है। सपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करें।

बताते चलें कि जैसे-जैसे 2019 का लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे यूपी का सियासी पारा और चढ़ता जा रहा है। सपा और बसपा के संभावित गठबंधन को लेकर बीजेपी भी बेचैन है। इस पर एससी एसटी एक्ट को लेकर सवर्णों की नाराजगी भाजपा को और परेशान कर रही है। सवर्ण बीजेपी का वोटबैंक माना जाता रहा है। पर 2014 का लोकसभा और 2017 का विधानसभा चुनाव बीजेपी ने जिस बम्पर तरीके से जीता उसमें दलित वोटों का बड़ा रोल रहा है।

By Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट