26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमगढ़ में आठ साल की मासूम के साथ बलात्कार

मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से गांव में तनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 3 Sep 2018, 10:58 PM IST

rape in azamgarh

आजमगढ़ में बलात्कार

आजमगढ़. यूपी में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का दावा पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। यूपी के आजमगढ़ में फेरीवाले ने एक आठ साल की मासूम के साथ रेप किया। फेरीवाले ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ खेत की रखवाली कर रही थी। बड़ी बहन तो आरोपी के चंगुल से भाग गई, लेकिन उसने छोटी बहन के साथ रेप किया।


बड़ी बहन ने घर जाकर पूरी बात बताई तो परिवार के लोग खेत पहुंचे। परिजनों ने खेत में आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के साथ रेप की सूचना मिलने पर डीआईजी विजय भूषण, एसपी रविशंकर छवि, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है ।


रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली आठ वर्षीय बालिका अपनी 13 साल की बहन के साथ सोमवार की दोपहर घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में बने मचान पर बैठकर मक्के की रखवाली कर रही थी। इसी बीच उधर से बगई चांदपट्टी गांव निवासी एहसान अपनी साइकिल से पहुंचा। वह गांव-गांव फेरी लगाकर सूप बेचने का काम करता है।

दोनों बहनों को मचान पर देख एहसान ने अपनी साइकिल खड़ी की और मचान पर चढ़ने लगा। इस दौरान बड़ी बहन तो अपने आप को छुड़ाकर भाग गई। छोटी बहन को एहसान ने पकड़ लिया। वह उसको थोड़े दूर पर स्थित एक बाजरे के खेत में ले गया और रेप किया।

उधर खेत से चीखती चिल्लाती बड़ी बहन घर पहुंची और सारी बात बताई। परिवार के लोग बच्ची को बचाने के लिए खेत में पहुंचे। वहां न मिलने पर इधर-उधर खोजने लगे। ग्रामीण बच्ची को खोज रहे थे तभी एक खेत में चीख सुनाई देने पर लोग वहां पहुंचे और एहसान को पकड़ लिया। बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर गांव में पहुंचे एसओ रौनापार गिरिजेश बहादुर सिंह ने आरोपी एहसान को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से गांव में तनाव बना हुआ है।

BY- RANVIJAY SINGH

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग