बागपत

EXCLUSIVE: इस दिग्गज नेता ने किया सबसे बड़ा खुलासा, सपा-बसपा के गठबंधन में इसलिए दी गर्इ RLD को सीटों की भीख

चौधरी चरण सिंह के बेहद करीबी और मुलायम सिंह यादव से सीधी बात करने वाले छपरौली के पूर्व विधायक डाॅ. महक सिंह राष्ट्रीय लोकदल की स्थिति को लेकर दुखी

2 min read
Jan 20, 2019
EXCLUSIVE: इस बड़े नेता ने किया सबसे बड़ा खुलासा, सपा-बसपा के गठबंधन में इसलिए दी गर्इ RLD को सीटों की भीख

बागपत. चौधरी चरण सिंह के बेहद करीबी और मुलायम सिंह यादव से सीधी बात करने वाले 1953 से चौधरी परिवार के साथ कदम से कदम मिलने वाले छपरौली के पूर्व विधायक 81 वर्षीय डाॅ. महक सिंह आज राष्ट्रीय लोकदल की स्थिति को देखकर काफी दुखी हैं। उन्होंने पत्रिका से विशेष बातचीत में अपने दर्द और अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बेबाक कहा है कि समय के साथ-साथ परिस्थितियां भी बदल गर्इ हैं। सपा-बसपा के गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल को सीट ऐसे दी जा रही हैं जैसे भीख दी जा रही हो।

चौधरी चरण सिंह की विरासत को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए चिंताजनक है। चौधरी चरण सिह की विरासत उन्होंने कायम की, लेकिन आज उसका मौल कम आंका जा रहा है। चौधरी अजित सिंह ने समन्वय से जो भी निर्णय लिए हैं वे ठीक हैं।

यह भी पढ़ें- RLD प्रमुख चौधरी अजित सिंह की बहू पर की गई ये अश्लील टिप्पणी, वायरल हुआ पोस्ट, देखें वीडियो-

चौधरी चरण सिंह की विरासत को संभालने में चौधरी अजित सिंह कितने कामयाब हुए हैं?

- अब ये तो चौधरी साहब ही बता सकते हैं। मैं क्या बता सकता हूं। आरएलडी में जब मैं विधायक था उस समय हमारे 35 विधायक थे और मुलायम सिंह के 34 विधायक थे। आज स्थति उस तरह की नहीं है। आज हमें सीट भी ऐसे दे रहे हैं, जैसे भीख दे रहे हों। ऐसी बात हो रही है कि दो से चार सीटों पर समझौता करना पड़ रहा है। फिलहाल किसान विरोधी, दलित विरोधी, अल्प संख्यक विरोधी आैर पिछड़ा वर्ग विरोधियों को बांटने का काम किया जा रहा है। संप्रदायिकता फैलाई जा रही है। मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। मुजफ्फरनगर दंगा इन्हीं की देन थी। पिछले चुनाव में भाजपा का झूठ चल गया, जिसके चलते उनको इतनी सीट मिल गर्इ, लेकिन अबकी बार नहीं मिलेगी निश्चित उनकी हार होगी।

चौधरी अजित सिंह की विरासत को कैसे वापस लाएंगे?

- पहली प्राथमिकता मोदी को हटाने की है, क्योंकि मोदी सबसे ज्यादा झूठ बोलते हैं।

चौधरी चरण सिंह के सपने कितने पूरे हो पाए?

- चौधरी चरण सिंह के सपने पर चौधरी अजित सिंह काम कर रहे हैं, लेकिन अब देश की परिस्थिति भी बदल गर्इ है। इसलिए उसके अनुसार काम करना पड़ता है। चौधरी साहब की सोच का तो जवाब नहीं ऐसा व्यक्ति तो सदियों में पैदा होता है।

Published on:
20 Jan 2019 09:25 am
Also Read
View All