2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RLD प्रमुख चौधरी अजित सिंह की बहू पर की ये अश्लील टिप्पणी, वायरल हुआ पोस्ट, देखें वीडियो-

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी के बाद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jan 2019, 5:19 PM IST

Chaudhary Ajit Singh

चौधरी अजित सिंह की बहू पर की ये अश्लील टिप्पणी, वायरल हुआ पोस्ट

बागपत. 2019 लोकसभा चुनाव में अब बस कुछ ही महीनों का वक्त बाकी है। ऐसे में तमाम छोटी और बड़ी पार्टियां जीत हासिल करने के लिए अपनी अपनी जुगलबंदी में लगी है तो वहीं एसपी-बीएसपी के गठबंधन को लेकर भी बयानबाजी चल रही है। ऐसे में तमाम पार्टियों के समर्थक भी विपक्षियों पर निशाना साध रहे हैं। वहीं कुछ असामाजिक तत्व भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं। ताजा मामला बागपत जिले का है। जहां आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी गई है। इससे गुस्साए आरएलडी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय पर जमकर हंगामा किया है।

यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी की 87 वर्षीय पत्नी को हाॅस्पिटल में छोड़ गया बेटा, 6 दिन बाद भी नहीं लौटा तो बुलानी पड़ी पुलिस

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियां और बहस हो रही है तो वहीं ऐसे में महिलाओं पर भी अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने से लोग बाज नहीं आ रहे है। आरएलडी के गठबंधन में शामिल होने की चर्चाअों के बाद अन्य पार्टियों के समर्थक सोशल मीडिया पर टिप्पणियां कर रहे थे। इतना तक तो ठीक था, लेकिन फेसबुक पर कुछ युवाओं ने आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छोटे चौधरी अजित सिंह की पुत्रवधू पर ही अमर्यादित टिप्पणी कर दी, जिससे गुस्साए आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पर हंगामा करते हुए अधिकारियों से आरोपियो के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने मुकद्दमा दर्ज कराकर आरएलडी कार्यकर्ताओ को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया है।

जब एसओ बने दूल्‍हा तो दिखा ऐसा नजारा, देखें वीडियो-