बागपत

Lok Sabha Election 2019: अजीत चौधरी का पीएम पर सबसे बड़ा हमला- ‘श्रीलंका जाते तो कहते रावण को मैंने ही मारा’

पीएम के निजी जीवन पर अजीत चौधरी का बड़ा बायान बिना तलाक दिए अपनी पत्नी को छोड़ा- अजीत 'श्रीलंका चले जाते तो कहते कि रावण को मैंने ही मारा'
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2019, 1:09 PM IST
ajit singh
Lok Sabha Election 2019: अजीत चौधरी का पीएम पर सबसे बड़ा हमला- 'श्रीलंका जाते तो कहते रावण को मैने ही मारा'

बागपत। चुनावी सरगर्मी के बीच नेता ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं, जनसभा कर अपने विरोधियों पर जमकर हमला कर रहे हैं। इस बीच बागपत पहुंचे अजीत चौधरी जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पर निशाना साधा। लेकिन इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया। चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि पीएम मोदी को लगता है कि पूरे देश में उनके अलावा कोई काम नहीं करता।

बागपत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अजीत चौधरी यहीं नहीं रुके पीएम मोदी पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी इतने होशियार और शातिर आदमी हैं कि अगर ये श्रीलंका चले जाते तो कहते कि रावण को मैंने ही मारा। रालोद अध्यक्ष ने आगे पीएम मोदी के निजी जीवन पर भी बड़ा बयान दिया की उन्होंने कहा कि पीएम तीन तलाक पर मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ दिलाने की बात करते है लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं दिया। बिना तलाक दिए ही छोड़ दिया है। इसके बाद उन्होंने जनता से अपील की कि पीएम को ऐसी ठोकर मारो जो वो नागपुर जाकर पड़े और वापस न आये।

इस दौैराम अजीत सिंह ने गन्ना किसानों का भी मुद्दा उठाया और कहा कि मोदी कभी सच नहीं बोलते हैं। उन्होंने दावा किया कि कई इलाकों में किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान अब तक नहीं किया गया है और चीनी मिल मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आपको बता दें कि बागपत में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का मुकाबला बीजेपी के केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह से है। दोनों के बीच काफी कड़ी टक्कर मानी जा रही है।

Updated on:
4 Apr 2019, 1:09 PM IST
Published on: