बागपत

मकान की नालियों से बह रहा था खून अंदर का नजारा देख पुलिस के भी उड़ गये होश- देखें वीडियो

मुख्य बिंदु मकान के दरवाजों बाहर से लगा था ताला, अंदर से नालियों में बह रहा था खून पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर किया अवैध काम का खुलासा
3 min read
Jun 04, 2019
news
मकान की नालियों से बह रहा था खून अंदर का नजारा देख पुलिस के भी उड़ गये होश- देखें वीडियो

बागपत। शहर के पुराने कस्बे से रविवार दोपहर मकान के बाहर बनी नालियों में खून बहता देख लोग दंग रह गये। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसकी पड़ताल की गई तो सच्चाई सामने आने पर पड़ोसी से लेकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गये। दरअसल मकान के अंदर पशु कटान हो रहा थां। इसका पता लगते ही पुलिस जांच में जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने अलग अलग जगहों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

घर के मैन दरवाजे पर लगा हुआ था ताला

एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर पुराने कस्बे में तीन मकानों में पशु कटान होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मकानों के बाहर ताले लगे थे, लेकिन एक मकान से नाली के रास्ते खून बहार आ रहा था। इसके बाद मकानों के ताले तोड़े गये, तो मकान के अंदर बने गोदामों में पशुओं के अवशेष भरे थे। इस मामले में कोतवाली में चार लोगों के विरूद्ध गौ वध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने देर रात आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने रात ही छापा मारी कर इनाम, सलमान और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नईम भागने में सफल रहा। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा उन लोगों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी, जो पशु कटान कराने में लिप्त हैं। उनको भी चिन्हित किया जा रहा है। वहीं पशु कटान के दो आरोपी कल्लू व इनाम की हवालात में अचानक तबीयत खराब हो गई। सीने में तकलीफ की शिकायत करने पर पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भी कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

एएसपी ने माना हो रहा है पशु कटान

एएसपी ने स्वीकार किया कि नगर में पशु कटान चल रहा था। लगातार पशु अवशेष मिलना भी इस बात की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि पशु कटान रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे है। पशु कटाने के मामले में जो लोग पहले जेल जा चुके हैं। उनका सत्यापन कराया जा रहा है और उनकी गतिविधियिों का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा पशु कटान में लिप्त लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। इतना ही नहीं जिस क्षेत्र में पशु कटान पकड़ा जाएगा। वहां के थानाध्यक्ष को इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
04 Jun 2019 06:41 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत