बहराइच

फेरों के वक्त दूल्हे को दिखीं दुल्हन की पुरानी तस्वीरें, 7 सेकेंड में ही तोड़ दिया 7 जन्मों का रिश्ता

मोबाइल पर आये मैसेज देखने के बाद दूल्हे ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। वाट्सएप पर आये मैसेज में होने वाली बीवी की तस्वीरों और वीडियो देखकर वह सन्न रह गया
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 1:23 PM IST
obscene pictures
फेरों के वक्त दूल्हे ने देखी दुल्हन पुरानी तस्वीरें, 7 सेकेंड में ही तोड़ दिया 7 जन्मों का रिश्ता

बहराइच. सात फेरों की रस्म पूरी होने को थी। दूल्हा-दुल्हन दोनों खुश थे। दूल्हा सिंदूर भरकर दुल्हन को सुहागन बनाने वाला ही था। तभी दूल्हे के मोबाइल फोन पर आये एक मैसेज ने उसी बुरी तरह हिलाकर रख दिया। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। नतीजन सात जन्मों तक साथ निभाने वाला रिश्ता महज सात सेकेंड में ही चकनाचूर हो गया। यह सनसनीखेज मामला बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र का है।

थाना क्षेत्र के बेगमपुर के एक परिवार में गुरुवार की शाम बारात आई थी। खुशी-खुशी रस्में पूरी हो रही थीं। अचानक मोबाइल पर आये मैसेज देखने के बाद दूल्हे ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। वाट्सएप पर आये मैसेज में होने वाली बीवी की तस्वीरों और वीडियो देखकर वह सन्न रह गया। आपा खोया दूल्हा विवाह की वेदी से उठकर भाग खड़ा हुआ।

सिंदूर भरने की रस्म से पहले ही...
जानकारी के मुताबिक, जिस लड़की की शादी होने वाली थी, उसके प्रेमी ने ऐसी हरकत कर दी कि प्रेमिका का घर बसने से पहले ही उजड़ गया। लड़की की शादी में लखीमपुर निवासी उसका प्रेमी भी शामिल हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में शुरू हुईं। द्वारपूजा के बाद फेरे लेने की रस्म निभाई जा रही थी। इसी दौरान मांग में सिंदूर भरने की रश्म से पहले दूल्हे के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप मैसेज की टोन लगातार बज रही थी। दूल्हे ने व्हाट्सएप मेसेज को देखा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

होने वाली बीवी के बारे में हुआ खुलासा तो...
दूल्हा उसको अपना हमसफर बनाने के लिए सात फेरे लेकर मांग में सिंदूर भरने की तैयारी कर रहा था। वाट्सएप चेक किया तो लड़की के प्रेमी ने पुरानी यादों की कई तस्वीरें देख दंग रह गया। प्रेमी ने होने प्रेमिका के होने वाले दूल्हे के मोबाइल में तमाम अश्लील मैसेज का स्क्रीन शॉट भी डाला था। इन्हें देखकर दूल्हा सन्न रह गया। उसने आव देखा न ताव, विवाह की बेदी से उठकर चल दिया। लड़की पक्ष ने उसे समझाने की कोशिश की तो मारपीट की नौबत आ गई। घटना से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने सनकी प्रेमी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। लड़की वालों ने यूपी 100 पुलिस को फोन किया। इस बीच बिन ब्याह किए दूल्हा वापस घर लौट गया।

दोनों पक्ष कर रहे हैं पंचायत
शुक्रवार की सुबह से ही लड़की व लड़के वालों के बुजुर्ग पंचायत कर रहे हैं। लड़के पक्ष का कहना है कि शादी के लिए जेवरात व अन्य सामान दे दिया था, जिसे वापस किया जाए। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक बात नहीं बन पाई है। पंचायत चल रही है।

पुलिस को नहीं मिली तहरीर
रामगांव एसओ ब्रह्मानन्द सिंह ने बताया कि रात में यूपी 100 की पुलिस बेगमपुर गई थी। बारातियों व घरातियों में मारपीट हुई है। बारात वापस लौट गई है, लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।

Updated on:
23 Jun 2018, 1:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All