
बहराइच. बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करायी गयी एक 22 वर्षीय युवती के होश में आते ही एक अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया। बीते सोमवार की रात करीब 11.30 बजे के करीब थाना इकौना की पुलिस टीम ने कटरा बाजार क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिली एक युवती को बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। युवती की हालत को देख उसके साथ किसी गलत हरकत को अंजाम देकर सड़क किनारे फेंके जाने का शक हर किसी की तरफ से लगाया जा रहा था। लेकिन युवती के होश में आते ही इस घटना कांड में एक नया मामला सामने आ गया आया।
होश में आते ही युवती ने बताया कि वो मोहित नाम के एक युवक के साथ प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। लेकिन
लड़की के घरवालों ने उसकी मर्ज़ी के खिलाफ उसकी शादी पयागपुर क्षेत्र के रहने वाले एक लड़के से कर दी। विवाह के बाद भी युवती प्रेमी को नहीं भुला पाई। एक दिन युवती ने प्रेमी से मिलने की खातिर अपने पिया का घर छोड़कर चुपके से फरार हो गई।
युवती बेहोशी की हालत में पुलिस को इकौना थाना क्षेत्र के कटरा बाजार में सड़क किनारे बेसुध मिली। फिर क्या था महिला पुलिस की देखरेख में युवती को बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवती को होश आया तो उसने सारी घटना का राजफाश किया। युवती के बारे में जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे लड़की के चाचा और उसका पति उसे वापस ले जाने के लिये अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसने पुलिस के सामने किसी के भी साथ जाने से साफ़ इनकार कर दिया। लड़की का कहना था की वो न तो मायके जाना चाहती है और न ही ससुराल। वह सिर्फ अपने प्रेमी मोहित के साथ ही रहना चाहती है और उसी के साथ जायेगी।
युवती के मुताबिक, बीती 26 अप्रैल को उसके घरवालों ने उसकी शादी पयागपुर में जबरन करवा दी थी। शादी के बाद वो 6-7 दिन पति के साथ रहकर वापस मायके आ गई थी। लेकिन हाल में उसे फिर से ज़बरदस्ती पति के घर भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसको मारता-पीटता भी था, जिसके चलते वो बीती रात वहां से भाग निकली और किसी तरह इकौना बाज़ार पहुंची, जहां उसकी तबियत बिगड़ने से वो बेहोश हो गई।
पीड़िता का कहना है कि वो किसी और से प्यार करती है, उसी के साथ ही रहेगी। उसने आरोप लगाया की उसके मां-बाप और पति उस पर ज़बरदस्ती करते हैं, ताकि वो अपने पति के घर जाकर रहे। लड़की के चाचा का कहना है कि उनकी भतीजी किसी मुस्लिम लड़के के साथ रहना चाहती है जो उनको स्वीकार नहीं है, जबकि लड़की अपने प्रेमी मोहित जो उसी की जाति का है के साथ रहने की बात कह रही है।
देखें वीडियो...