महोबा. बुंदेलखंड की गरीबी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में भोली-भाली लड़कियों को पैसों का लालच देकर और शादी का झांसा देकर देह व्यापार कराया जा रहा है। ताजा मामला महोबा जनपद की शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने एक नाबालिग लड़की को शादी के झांसे में लेकर उसका अपहरण कर लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी से चार माह तक दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर गांवों की कई किशोरियों को जिस्मफरोशी के गोरखधंधे में शामिल कराये जाने की बात भी सामने आ रही है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है।