बहराइच

तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा… फंसा कुछ ऐसा हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Thief Trapped In Leopard Cage : यूपी के बहराइच जिले में इन दिनों तेंदुए का आतंक फैला हुआ है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एक पिंजरा लगाया था। इस पिंजरे में एक बकरी को चारे के रूप में बांधा गया था, जानें फिर...।

1 minute read
Feature image
तेंदुए के पिजड़े में फंसा चोर, PC- Patrika

बहराइच : बहराइच में इन दिनों एक तेंदुए का आतंक चल रहा है। तेंदुए ने एक महिला पर हमला करके उसे मार दिया था। इसी के बाद से वन विभाग ने दिन-रात सर्च ऑपरेशन चला रखा है। इसी जद्दोजहद में वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के उमरी दहलों में दो पिंजरे लगाए गए थे। इसमें तेंदुए के चारे के रूप में एक बकरी बांधी थी।

लेकिन, जो सबसे हैरानी की बात है वह यह है कि तेंदुआ के पहुंचने से पहले एक चोर पहुंच गया। चोर को बकरी चुरानी थी और अपनी पार्टी का मस्त इंतजाम करना था। लेकिन, जैसे वह बकरी के पास गया और निकालने लगा तो पिंजरा एकदम से बंद हो गया। बकरी और चोर दोनों एक ही पिंजरे में बंद हो गए।

सुबह जब वन विभाग की टीम पहुंची तो पिंजरे में तेंदुए की जगह एक इंसान को देखकर सभी हैरान रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के हवाले किया गया चोर

वन दरोगा प्रशिक्षण वर्मा ने बताया कि आरोपी प्रदीप ने पिंजरे में फंसने के बाद वन विभाग और पुलिस को गालियां भी दीं। गुरुवार रात करीब 9 बजे उसे फखरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

वन विभाग का कहना जल्द पकड़ा जाएगा तेंदुआ

गौरतलब है कि दो दिन पहले इसी इलाके में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से वन विभाग अलर्ट मोड में है और ग्रामीणों से रात में अकेले बाहर न निकलने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की गई है। विभाग का कहना है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

Published on:
28 Nov 2025 03:38 pm