बहराइच

अखिलेश के इस मुस्लिम नेता पर भारी पड़ीं योगी की महिला मंत्री, कब्र की बात पर दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें वीडियो

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में मंत्री अनुपमा जायसवाल ने सपा नेता पर छोड़े तीखे तीर, कहा- वो कब्र बनाने में माहिर हैं और हम...

2 min read
Nov 27, 2017

बहराइच. विधानसभा के चुनाव में करारी शिकस्त के बाद समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव में पूरा दम-खम दिखा रही है। भाजपाई भी पूरे जोश में चुनाव प्रचार में लगे हैं। ऐसे में एक दूसरे दलों के खिलाफ 'माननीयों' की बयानबाजी भी जारी है। इस कड़ी में अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यासिर शाह ने चुनावी जनसभा में कहा बहराइच की धरती से आने वाले दिनों भाजपा की कब्र खोदने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने यासिर शाह के बयान पर तगड़ा पलटवार करते हुए कहा कि हम विकास में यकीन रखते हैं और वो कब्र बनाने में माहिर हैं। इसलिए वो अपना काम करें और हम अपना काम करेंगे।

अखिलेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के बयान का जवाब देते हुए अनुपमा जायसवाल ने कहा कि उनकी भाषणबाजी साफ दर्शा रही है कि उन्होंने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है कि भाजपा का उदय बड़ी तेजी के साथ हो रहा है। विकास का पैमाना गढ़ने में भाजपा के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। हम उनका भी स्वागत करते हैं।

ये भी पढ़ें

नरेश अग्रवाल का पीएम मोदी पर अब तक का सबसे जुबानी बड़ा हमला, अखिलेश यादव पर भी दिया बड़ा बयान

वो कब्र बनाने में माहिर हैं और हम विकास... : मंत्री अनुपमा जायसवाल
मंत्री ने कहा कि रही बात कब्र बनाने की, ये तो वक्त ही बताएगा कि किसकी कब्र बनेगी और किसकी नहीं। हम ब्रम्हा नहीं हैं तो भविष्य देख लिया। हम तो सकारात्मक सोच और सकारात्मक विचारधारा पर चलने वाले लोग है। लोगों के सुख दुःख में हमेशा खड़े होने का काम करते हैं। कब्र बनाना हमारा काम नहीं और न हम कब्र बनाते हैं, जो कह रहे हैं उनका काम ही है कब्र बनाना। अब तक न जाने कितनों की कब्र बना चुके होंगे। हम विकास में यकीन रखते हैं और वो कब्र बनाने में माहिर हैं। इसलिए वो अपना काम करें।

यासिर शाह ने दिया था ये बयान
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी प्रवृत्ति जोशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री यासिर शाह ने भाजपा पर जमकर शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि बहराइच की पावन सरजमीं से BJP का केंद्र और राज्य सरकार की सत्ता में प्रचण्ड बहुमत के साथ आगाज हुआ था। लेकिन इसी धरती से आने वाले दिनों में भाजपा की कब्र बनने का सिलसिला भी शुरू होगा।

वीडियो में देखें- मंत्री अनुपमा जायसवाल ने यासिर को दिया करारा जवाब...

ये भी पढ़ें

नरेश अग्रवाल के गढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, 13 दिन बाद ही सपा नेता ने फिर संभाली कुर्सी
Published on:
27 Nov 2017 08:27 am
Also Read
View All