बालाघाट

युवक के हाथ में फटा मोबाइल, कैमरे में कैद हुआ भयावह हादसे का Live Video

-युवक के हाथ में फटा मोबाइल फोन-CCTV कैमरे में कैद हुई घटना-लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कनकी की घटना
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Aug 2022, 5:10 PM IST
News
युवक के हाथ में फटा मोबाइल, कैमरे में कैद हुआ भयावह हादसे का Live Video

बालाघाट. जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कनकी में एक मोबाइल दुकान में रखा हुआ मोबाइल अचानक युवक के हाथ में फट गया। गनीमत रही कि इस घटना में युवक को कोई चोट नहीं आई और जैसे ही मोबाईल फोन फटा युवक ने मोबाइल को फेंक दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। मोबाइल फटने से वहां मौजूद अन्य लोग भी सहम गए।


जानकारी के अनुसार ग्राम कनकी में बंटी लिल्हारे की मोबाइल दुकान है, जो कि मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करता है। बंटी के अनुसार उसे कस्टमर का कॉल आया कि, मोबाइल की बैटरी चेंज करना है। उसने जैसे ही मोबाइल की बैटरी निकाली, वैसे ही मोबाइल फोन फट गया और उसने तुरंत मोबाइल को फेंक दिया। जिस वजह से कोई बड़ी घटना घटित नहीं हो पाई।


CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

दुकानदार बंटी लिल्हारे ने बताया कि, इस दौरान मौके पर खड़े अन्य लोग भी इस घटना से सहम गए। महज 15 सेकंड का यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकानदार ने अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी का भी मोबाइल की बैटरी फूल गई है तो तुरंत किसी मोबाइल दुकान में जाकर उसे चेक कराएं और दुर्घटना से बचें।

Updated on:
18 Aug 2022, 5:10 PM IST
Published on: