
एक्शन में महापौर : विभाग में अचानक पहुंचे तो खाली पड़ी थीं कुर्सियां, फिर इस तरह लगी अधिकारियों का क्लास, VIDEO
रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम से नव निर्वाचित महापौर प्रहलाद पटेल पद की शपथ लेने के बाद ही एक्शन में आ गए हैं। महापौर प्रहलाद पटेल ने गुरुवार को नगर निगम के प्रापर्टी टैक्स विभाग में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग में कार्यरत अधिकतर अधिकारी कर्मचारियों की कुर्सियां खाली देखकर महापौर ने नाराजगी जाहिर की।
बता दें कि, नगर निगम के प्रापर्टी टैक्स विभाग में महापौर प्रहलाद पटेल ने गुरुवार को औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां प्रहलाद पटेल द्वारा जब खाली कुर्सियां देखीं तो वो नाराज हो गए। इधर, जब कर्मचारियों को इस बारे में सूचना मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में संबंधित खाली पड़ी कुर्सियों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी भी दफ्तर पहुंच गए। ऐसे में उन्होंने सबी की लंबी क्लास लगाते हुए काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे से सख्त एक्शन लेने की चेतावनी दे दी।
अटके नामांतरण के मामलों पर नाराज हुए महापौर, देखें निरीक्षण का वीडियो
इस दौरान महापौर नामांतरण की फाइलों के बारे में भी जानकारी ली। पाइलों के नामांतरण में भी देरी से स्वीकृत करने की शिकायत सामने आई। इसपर महापौर ने लंबे समय से लंबित रहने वाले मामलों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।
Published on:
18 Aug 2022, 3:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.