26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking : जंक्शन पर खड़ी दो ट्रेनों में अचानकर भड़की आग, स्टेशन पर हड़कंप

-जंक्शन के साइडिंग में खड़े कोचों में भड़की आग-रेल और दमकल कर्मी 1 घंटे से कर रहे आग बुझाने की कोशिश-जंक्शन पर खड़ी दो ट्रेनों में लगी आग-स्टेशन के यात्रियों में मचा हड़कंप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Aug 2022, 2:57 PM IST

News

Big Breaking : जंक्शन पर खड़ी दो ट्रेनों में अचानकर भड़की आग, स्टेशन पर हड़कंप

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनीमें स्थित मुख्य रेलवे स्टेशन कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5 के बाजू में स्थित रेलवे साइडिंग में खड़ी दो यात्री ट्रेनों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, जिस समय कोचों में आग भड़की तब ये दोनों ट्रेनें खाली खड़ी थीं। आगजनी की इस घटना के बाद स्टेशन परिसर पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।


आग किन कारणों से भड़की फिलहाल, अबतक इसका खुलासा नहीं हो सका है। कोच में लगी आग को बुझाने के लिए रेल कर्मियों के साथ साथ दमकल कर्मी भी जुटे हुए हैं। लगभग 1 घंटे से दोनों ट्रेनों में आग भड़क रही है, लेकिन भड़कती आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस आगजनी की घटना के बाद से स्टेशन परिसर में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता बोले- ब्राह्मण आपको पागल बनाकर लूटते हैं, महिलाओं पर गंदी नजर रखते हैं, VIDEO


इस तरह भड़की आग, हैरान कर देगा वीडियो

बता दें कि, आग से ट्रेन के पांच कोच बुरीतरह से जल चुके हैं। ये आग दो ट्रेनों में भड़की है। बताया जा रहा है कि, आग बुझाने के दौरान फायर कर्मी भोला प्रसाद घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बाजार में बिक रहा है असली के नाम पर नकली गुटखा, छापामारी में भारी मात्रा में नकली माल जब्त