26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुद से चार गुना बड़ी गाय को जबड़े में दबाकर ले गया तेंदुआ, देखें कैसे करता है शिकार

वीडियो में तेंदुआ अपने से चार गुना बड़ी गाय की गर्दन दबाकर सैकंडों में जंगल की तरफ खैंचकर ले जाता है। वीडियो को मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों का बताकर वायरल किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Aug 2022, 2:35 PM IST

News

खुद से चार गुना बड़ी गाय को जबड़े में दबाकर ले गया तेंदुआ, देखें कैसे करता है शिकार

भोपाल. अकसर लोग जंगल सफारी पर इसलिए जाते हैं कि, वहां उन्हें कोई शेर या तेंदुए का दीदार हो सके। लेकिन, जरा सोचिए कोई शेर या तेंदुआ आपको शिकार करते हुए दिख जाए तो इससे बड़ा रोमांच और क्या होगा। ऐसे ही एक शिकार का वीडियो इन दिनों मध्य प्रदेश में खासा वायरल हो रहा है। वीडियो में एक तेंदुआ सड़क किनारे अपने से चार गुना बड़ी गाय की गर्दन जबड़े में दबा लेता है। यही नहीं, चंद सैकंड़ों के भीतर ही वो उसे जमीन पर पटक कर बड़ी आसानी से जंगल की तरफ खैंचकर ले जाता है।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दिखाने का उद्देश्य तेंदुए द्वारा किए गए शिकार और उसके जबड़ों की ताकत दिखाना है। क्योंकि, वीडियो में तेंदुआ गाय को इस तरह घसीटते हुए ले गया, मानों कोई छोटी सी बकरी हो। इसे सोशल मीडिया पर कोई रायसेन जिले का बताकर वायरल कर रहा है तो कोई गुना का तो कोई शिवपुरी जिले की अमोला घाटी तो कई इसे बैतूल जिले के भैंसदेही का बता रहा है। हालांकि, अबतक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि, असल में ये वीडियो तेंदुआ स्टेट माने जाने वाले मध्य प्रदेश में कहां का है। शिकार का नजारा एक कार चालक द्वारा अपने मोबाइल में कैद किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- जंगली सियार को निगल गया विशालकाय अजगर, देखें रेस्क्यू का Live Video


देखें तेंदुए ने किस तरह किया गाय का शिकार

वीडियो पर गौर करें तो मुख्य सड़क पर एक तेंदुए ने गाय की गर्दन को दबोच रखा था। इस दौरान वहां से गुजरी एक कार चालक की नज़र इस पर पड़ी। उसने गाय को बचाने के लिए कार का हॉर्न भी बजाना, ताकि तेंदुआ गाय को छोड़ दे, लेकिन भूखे शिकारी तेंदुए पर इस शोर शराबे का कोई असर नहीं हुआ, बल्कि उसने गाय को तुरंत जमीन पर पटककर घसीटते हुए जंगल में ले गया।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता बोले- ब्राह्मण आपको पागल बनाकर लूटते हैं, महिलाओं पर गंदी नजर रखते हैं, VIDEO


चालाक शिकारी होता है तेंदुआ

तेंदुए की ताकत का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि, वो अपने से दोगुनी बड़ी गाय को किसी बकरी की तरह घसीटकर ले गया। शिकार करने के मामले में तेंदुए को फुर्तीले और चालाक शिकारियो में से एक माना गिना जाता है। ये न सिर्फ जंगल में बल्कि शहरी और घने इलाकों में घुसकर भी शिकार करने की महारत रखता है।