बलिया

UP Orange alert: बलिया के लिए ऑरेंज अलर्ट, 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Orange alert for Ballia, yellow alert issued for 32 districts मौसम विभाग ने बलिया के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट बताया है। इन जिलों में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

less than 1 minute read
Aug 11, 2025

Orange alert for Ballia, yellow alert issued for 32 districts आईएमडी मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के एक जिले के लिए ऑरेंज (Orange) अलर्ट और 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार ऑरेंज अलर्ट जिले बलिया में अचानक आंधी तूफान आने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। जबकि जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, कानपुर नगर सहित 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट है। जिसके अनुसार इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और बादल गरजने की संभावना है। इस दौरान तापमान में कमी आने की भी संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

August month Public Holidays: 9, 10, 14, 15, 16, 17 अगस्त को रहेगा अवकाश, जानें वजह

बलिया के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बलिया के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बलिया में आज दोपहर 1:15 तक बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। झमाझम बारिश होने की भी जानकारी है।

32 जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार इन जिलों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

Updated on:
11 Aug 2025 03:55 pm
Published on:
11 Aug 2025 01:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर