बलिया

CM शुभेंदु अधिकारी के PA के हत्यारोपी की गिरफ्तारी पर मचा बवाल, बहन बोली- मेरी भाई निर्दोष है

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ मर्डर केस में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी पर बहन दीपशिखा ने उठाए सवाल। हाई कोर्ट वकील बहन का दावा- भाई कभी कोलकाता गया ही नहीं। पढ़ें पूरा मामला...
2 min read
May 12, 2026
शुभेंदु अधिकारी पीए मर्डर केस, Chandranath Rath murder case
संदिग्ध आरोपी राज सिंह और वकील बहन दीपशिखा | फोटो सोर्स- X

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में उत्तर प्रदेश के बलिया से ताल्लुक रखने वाले राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब उनके परिवार ने मोर्चा खोल दिया है। अब राज सिंह की बहन दीपशिखा, जो खुद हाई कोर्ट में वकील हैं, अपने भाई के बचाव में खुलकर सामने आ गई हैं। उन्होंने पुलिस की थ्योरी को चुनौती देते हुए कई चौंकाने वाले दावे किए हैं।

अयोध्या से हुई गिरफ्तारी, CBI कर रही है जांच

पुलिस ने इस मामले में कुल तीन लोगों को दबोचा है, जिनमें से राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया। मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण इसकी जांच अब सीबीआई कर रही है। फिलहाल, पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने राज सिंह समेत तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जिससे सच्चाई का पता चल सकें।

वकील बहन का बड़ा दावा

राज सिंह की बहन और हाईकोर्ट में वकील दीपशिखा का कहना है कि उनके भाई को इस मर्डर केस में जानबूझकर घसीटा जा रहा है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि राज सिंह कभी कोलकाता गया ही नहीं है, तो फिर वह वहां जाकर किसी वारदात को अंजाम कैसे दे सकता है? दीपशिखा के मुताबिक, न केवल राज बल्कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य आज तक कभी पश्चिम बंगाल नहीं गया है। उसने सरकार और जांच एजेंसियों से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि मेरे भाई को न्याय मिल सकें।

पुराना रिकॉर्ड भी आया सामने

भले ही परिवार राज सिंह को उसका परिवार बेकसूर बता रहा हो, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। राज सिंह बलिया के स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक हलकों में एक चर्चित चेहरा है, लेकिन उसका अतीत विवादों से भी भरा रहा है। साल 2020 में बलिया के मशहूर अंडा व्यवसायी हत्याकांड में भी राज सिंह का नाम मुख्य आरोपियों में शामिल था।

क्या है आगे की राह?

पश्चिम बंगाल पुलिस और सीबीआई अब राज सिंह के कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रेस कर रही है ताकि यह साबित किया जा सके कि हत्या के वक्त या साजिश के दौरान वो कहां पर मौजूद था। वहीं, दीपशिखा कानूनी तौर पर अपने भाई को छुड़ाने की तैयारी में जुट गई हैं।

Published on:
12 May 2026 12:27 pm