बालोद

क्या रुक सकता है कर्मचारियों का वेतन? कर वसूली में पिछड़ी बालोद पालिका, दो हफ्ते में 50% वसूली की चुनौती

Balod News: बालोद जिले के नगर पालिका को 31 मार्च तक शत प्रतिशत कर वसूली करनी है। इसमें पालिका पिछड़ गई है। दो सप्ताह के बाद मार्च बीत जाएगा। अभी तक कर वसूली मात्र 50 फीसदी ही हुआ है।
less than 1 minute read
Mar 14, 2026
कर वसूली में पिछड़ी बालोद पालिका (फोटो सोर्स- पत्रिका)
कर वसूली में पिछड़ी बालोद पालिका (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: बालोद जिले के नगर पालिका को 31 मार्च तक शत प्रतिशत कर वसूली करनी है। इसमें पालिका पिछड़ गई है। दो सप्ताह के बाद मार्च बीत जाएगा। अभी तक कर वसूली मात्र 50 फीसदी ही हुआ है। जिस गति से कर वसूली की जा रही है, उससे नहीं लगता कि लक्ष्य पूरा हो पाएगा। पालिका के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर व दुकान किराया मिलाकर कुल 4 करोड़ 40 लाख 64 हजार रुपए वसूल करना है। अब तक लगभग 2 करोड़ रुपए ही वसूले गए हैं। वसूली में पालिका के पसीने छूट गए हैं।

नगर पालिका के कर वसूली का हाल

राजस्व मद- कुल कर- वसूल- वसूली का प्रतिशत



सम्पत्तिकर- 1,10,17,000- 57,36,000- 52.06
समेकित कर- 72,14,000- 24,40000- 33.82
जलकर- 1,29,76000 - 47,83000 - 36.86
दुकान किराया - 47,13,000 - 23,30,000 - 47.32



पालिका को कर वसूलने सख्ती बरतनी होगी, तब लक्ष्य होगा पूरा

नगर पालिका के अधिकांश कर्मचारियों का वेतन करदाताओं की ओर से जमा करों से होता है। कर वसूली शत प्रतिशत नहीं होने के कारण कर्मचारियों के वेतन पर भी असर पड़ सकता है। हर हाल में कर वसूली को लेकर सख्ती बरतनी होगी।

बकायादारों को नोटिस

पालिका की टीम नगर में मुनादी करा रही है कि बकायादार जल्द कर जमा कराएं। हालांकि मुनादी का असर भी ज्यादा नहीं हो रहा है। इसलिए जो पुराने बकायादार हैं, उनका चिन्हांकन किया गया है।

वसूली के लिए टीम मुनादी कर रही

संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर व दुकान किराया वसूली के लिए टीम मुनादी कर रही है। नोटिस भी जारी किया जा रहा। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक कर वसूली हो। - मोबिन अली, सीएमओ, नगर पालिका बालोद

Published on:
14 Mar 2026 02:23 pm