Boyfriend Rape Girlfriend: पिछले दो सालों से प्रेम समबन्ध में उस समय दरार आ गया जब प्रेमिका ने प्रेमी को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करवा दिया
बालोद. Boyfriend Rape Girlfriend: जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की और एक लड़का एक दूसरे से प्यार करते थे। इसी दौरान दोनों ने शारीरिक सम्बन्ध भी बनाये। अब लड़की ने लड़के के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज कर ली है और आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के अनुसार डौंडीलोहारा क्षेत्र की रहने लड़की गुंडरदेही क्षेत्र का एक युवक रिश्तेदार हैं। इसी वजह दोनों की मुलाकात हुई और दोनों को एक दूसरे से दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। उनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने बालोद के एक लाज में शारीरिक सम्बन्ध बनाया।
शारीरिक सम्बन्ध बनाने की वजह से लड़की गर्भवती हो गयी। जब ये बात उसने अपने प्रेमी को बतायी तो उसने कहा की शादी तो करनी ही है। जल्दबाजी करने की क्या जरूरत है। उसने अपनी इन्ही दलीलों से लड़की को गर्भपात करवाने के लिए मना लिया और उसका गर्भपात करवा दिया।
बाद में लड़की को पता चला की उसके प्रेमी का सम्बन्ध दूसरी लड़की से भी है। उसे इसकी भनक लगी तो उसने अपने प्रेमी पर नजर रखनी शुरू कर दी। एक लड़की और उसके रिश्तेदारों ने उसे दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पीड़िता और उसके प्रेमी का 2017 से ही प्रेम सम्बन्ध चल रहा था।
अपने प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद प्रेमिका ने थाने जाकर प्रेमी के खिलाफ बलात्कार करने की शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।