बालोद

Weather Update: अंबिकापुर में ठंड की शुरुआत, अब बढ़ेगी ठिठुरन, पढ़ें IMD का नया अपडेट

Winter: छत्तीसगढ़ में मौसम अपनी चाल बदल रहा है। ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है जिसकी वजह से कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट हो रही है। बता दें कि जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

2 min read
Nov 07, 2024

Weather Update: मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिवाली के बाद से मौसम साफ होने पर शहर व गांव में ठंड शुरू हो गई है। सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है। दोपहर में धूप सुहावनी लग रही है।

बालोद जिले में ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन आने लगा है। रात को ठंडी हवाओं के कारण सड़कें जल्द सूनी हो जाती हैं। कई जगह आमजन आग जलाकर अलाव तापते दिखाई देने लगे हैं। वहीं ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की दुकानें भी सजने लगी है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीँ रायपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा। जबकि पहाड़ी इलाका अंबिकापुर में तेजी से पारा गिरा है। जिसके बाद रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। जिसके चलते संभावता आने वाले कुछ दिनों में ठंड में बढ़ोतरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में ठंड की एंट्री

दिवाली के बाद से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ में ठंड ने दबे पांव एंट्री मार ली है। राज्य में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों के तापमान में अचानक से गिरावट दर्ज की गई है। जिसकी वजह से सुबह और रात के समय लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। IMD के मुताबिक अगले एक हफ्ते में पूरे राज्य के तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, यहां 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान था।

मौसम विज्ञानी ने बताया कब से शुरू होगी ठंड

मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कांचीभोतला ने कहा कि एक हफ्ते के बाद ही ठंड बढ़ने की उम्मीद हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही हैं लेकिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक नहीं दी है जिसके लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

इन जिलों में दर्ज किया गया कम तापमान

प्रदेश में सबसे कम तापमान सरगुजा जिले में दर्ज किया गया, जहां तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। इसके अलावा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही में 15.6 डिग्री, सूरजपुर में 15.9 डिग्री, बलरामपुर-रामानुजगंज में 15.9 डिग्री और कोरिया जिले में भी 15.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ठंड से स्वास्थ्य पर असर

गुलाबी ठंड व मौसम में परिवर्तन के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ने लगा है। अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। दिन छोटे होने का असर भी दिखने लगा है। सूर्योदय देर एवं सूर्यास्त जल्दी होने लगा है। रात में तेज सर्दी का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के आसपास है।

Published on:
07 Nov 2024 01:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर