बालोद

मोबाइल फोन पाने के लिए बेटे ने पिता को पीट-पीट कर मार डाला

अगर आज मोबाइल लोगों के भरोसे का साथी है तो उनके भरोसे को तोड़ने में भी मोबाइल ही सबसे अधिक सहायक रहा है। मोबाइल फोन पर लोगों का भ्रम भी है तो उन्हें भरोसा भी है। आजकल के बच्चों का बढ़ता मोबाइल प्रेम आये दिन कई आपराधिक घटनाओं की वजह बन रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2019, 1:19 PM IST
dilari_murder.jpg

बालोद. मोबाइल ने बेशक हमारी जिंदगी आसान की है लेकिन मोबाइल के साथ जुड़ी परेशानियों को भी हम नकार नहीं सकते। कहते हैं कि अति हर चीज की बुरी होती है उसी तरह लगता है। मोबाइल की लत की वजह से हमें आने वाले समय में बहुत बड़ी-बड़ी परेशानियों से दो-चार होना पड़े।

अगर आज मोबाइल लोगों के भरोसे का साथी है तो उनके भरोसे को तोड़ने में भी मोबाइल ही सबसे अधिक सहायक रहा है। मोबाइल फोन पर लोगों का भ्रम भी है तो उन्हें भरोसा भी है। आजकल के बच्चों का बढ़ता मोबाइल प्रेम आये दिन कई आपराधिक घटनाओं की वजह बन रहा है।

ऐसा ही एक मामला जिले के डोंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम पोपला टोला में देखने को मिला है। जहाँ एक बेटे और उसके पिता के बीच मोबाइल को लेकर इसकदर विवाद हो गया कि उसने अपने पिता की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। इसकी सुचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पसटमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Updated on:
27 Nov 2019, 1:19 PM IST
Published on: