31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो डिप्टी कलेक्टर के बाद भाजपा के कद्दावर नेता को मिली जान से मारने की धमकी

मंगलवार देर रात को अज्ञात शख्स ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। चंद्राकर ने विधानसभा के शीतसत्र में इस मामले को उठाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 27 Nov 2019, 12:48 PM IST

ajay_chandrakar.jpg

रायपुर. प्रदेश में धमकी देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दो दिन पहले ही दो डिप्टी कलेक्टर को जान से मारने की धमकी मिली थी। जांच में पता चला है की धमकी इलाहाबाद से दी गयी थी। वही अब भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को भी जान से मारने की धमकी मिली है।

दो डिप्टी कलक्टर को धमकी का मामला, इलाहाबाद से किया गया था धमकी भरा कॉल

मंगलवार देर रात को अज्ञात शख्स ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। चंद्राकर ने विधानसभा के शीतसत्र में इस मामले को उठाया। जिसके ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शीतसत्र में इन दिनों धान खरीदी और शराब बंदी समेत कई मुद्दे गरमाये हुए है। दोनों ही पार्टियों में तीखी बहस बाजी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री के धान के समर्थ मूल्य पर दिए गए बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके ऊपर जनता से धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस वादे पर वोट लिया था उसे पूरा नहीं करने से वोट देने वाले किसान खुद को ठगा हुआ मासूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:शादी नहीं हुई तो प्रेमी ने नाबलिग प्रेमिका के साथ मनाया सुहागरात, अब भुगतेगा सजा